कोझिकोड हादसा: मुंबई पहुंचा कैप्टन दीपक साठे का पार्थिव शरीर, आज होगा अंतिम संस्कार

नई दिल्ली: केरल के कोझिकोड में शुक्रवार रात एयर इंडिया का एक विमान हादसे का शिकार हो गया। जिसमें पायलट दीपक साठे और को-पायलट समेत 18 लोगों की मौत हो गई, जबकि 100 से ज्यादा यात्री घायल हुए। रविवार को कैप्टन दीपक साठे का शव मुंबई लाया गया, जहां उनके साथियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। सोमवार को मुंबई में ही उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Recommended Video

    Kerala Plane Crash : मुंबई पहुंचा दीपक साठे का पार्थिव शरीर, आज होगा अंतिम संस्कार | वनइंडिया हिंदी
    Air India

    एयर इंडिया अधिकारियों के मुताबिक विशेष विमान से कैप्टन साठे का शव केरल से मुंबई के छत्रपति शिवाजी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे लाया गया। पहले उनके शव को एयर इंडिया की इकाई में रखा गया, जहां उनके साथियों ने नम आंखों से श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उनकी पत्नी और बेटे भी मौजूद थे। अब सोमवार को सम्मान के साथ उनको आखिरी विदाई दी जाएगी।

    वायुसेना में भी दी थीं सेवाएं
    पायलट कैप्‍टन दीपक साठे पहले भारतीय वायुसेना में विंग कमांडर थे। साठे एयर इंडिया के लिए एयरबस 310 भी उड़ा चुके हैं। इसके बाद उन्‍हें एयर इंडिया एक्‍सप्रेस की जिम्‍मेदारी सौंपी गई। वे नेशनल डिफेंस एकेडमी (एनडीए) के 58वें कोर्स से पासआउट हुए और जूलियट स्‍क्‍वाड्रन का हिस्‍सा बने। एनडीए में पास आउट होते समय उन्‍हें एनडीए प्रेसीडेंट गोल्‍ड मेडल से नवाजा गया। साठे ने एयरफोर्स से रिटायर होने के बाद एयर इंडिया का हाथ थाम लिया। उन्हें काफी काबिल और जांबाज पायलट माना जाता था।

    को-पायलट का हुआ अंतिम संस्कार
    वहीं दूसरी ओर रविवार को हादसे में जान गंवाने वाले को-पायलट अखिलेश कुमार भारद्वाज का पार्थिव शरीर मथुरा पहुंचा, जहां पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान इलाके के लोगों ने उन्हें नम आंखों से विदाई दी। अखिलेश के पिता ने बहू के लिए नौकरी की मांग की है, ताकी वो अपने होने वाले बच्चे को पाल सकें।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+