कोटा में कोचिंग कर रहे बिहार के छात्र की निर्मम हत्या, 25 लड़कों के किया हमला

नयी दिल्ली। कोटा में कोचिंग कर रहे बिहार के छात्र की निर्मम हत्या कर दी गई है। बिहार के नवादा के रहने वाले सत्यप्रकाश पर चाकूओं से हमला कर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई। उस पर चाकुओं से इतने वार किए गए कि उसका हार्ट पंक्चर हो गया।

murder

अब तक की जानकारी के मुताबिक सत्यप्रकाश बाकी छात्रों के साथ मैस में काना खा रहा था। तभी 20 से 25 छात्रों के गुट ने चाकू-सरियों से उस पर हमला कर दिया। जब उसके दोस्तों ने हमलावरों को रोकने की कोशिश की तो उन्होंने उसपर हमला कर दिया।

बिहार में नवादा का रहने वाला सत्यप्रकाश कोटा में मेडिकल की कोचिंग कर रहा था। डॉक्टरों के मुताबिक उसकी मौत चाकुओं के वार से हार्ट पंक्चर होने की वजह से हो गई। वहीं उससे दोस्त संदीप की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।

पुलिस के अनुसार सत्यप्रकाश की हत्या आपसी मनमुटाव के वजह से हुई है। पुलिस के मुताबिक कोटा में बिहार के छात्रों ने अपना अलग-अलग ग्रुप बना रखा है। इन ग्रुपों के इलाके बांटे हुए हैं। ऐसे में कल एक समूह का लड़का दूसरे ग्रुप के इलाके में चला गया था, जिसे लेकर विवाद हुआ। पुलिस आरोपी छात्रों की पहचान कर उन्हें पकड़ने की कोशिश कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+