बिहार: स्थानीय लोगों को शरणार्थी बनाने वाली कोसी की भयानक तस्वीरें

बिहार सरकार के मुताबिक़ अब तक 60 हज़ार से ज़्यादा लोगों को प्रभावित क्षेत्र से निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है और 117 राहत शिविर लगाए गए हैं। डूबने से बच रहा बिहार और डुबोने को दौड़ रही कोसी की धड़कन ठहरा देने वाली तस्वीरें-

कोसी में आफत
जिस तरह कोसी उफान पर है उससे कई परिवारों के उजड़ने का डर बना हुआ है।

खतरे में तटबंध
कोसी के छोर पर तटबंध से खतरा पैदा हुआ है। अगर यह बढ़ गया तो बस्ती और लोगों को लहरें बहा ले जाएंगी।

स्थानीय हुए शरणार्थी
कोसी के कहर से बचने के लिए कई स्थानीय अब शरणार्थी हो चुके हैं। सरकार व प्रशासन अभी इसे इनके बचाव-राहत में जुटा है।

बचाना है आशियाना
अपने घरों से जरूरी चीजें ले जाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंच रहे हैं बिहार के ये मजबूर लोग।

करुण पुकार
शासन-प्रशासन से अपनी सुरक्षा के लिए करुण पुकार लगा रहे हैं स्थानीय लोग।

जीव-जंतु सभी परेशान
सिर्फ इंसान ही नहीं, जीव-जंतु रखने वाले लोगों को भी अपने मवेशियों की चिंता सताने लगी है।












Click it and Unblock the Notifications