मोदी की 'शेरनी' माधवी लता की संपत्ति के सामने दूर-दूर तक नहीं टिकते ओवैसी, पति ऐसे करते हैं छप्पर फाड़ कमाई
Kompella Madhavi Latha Net Worth: हैदराबाद लोकसभा सीट से भाजपा (BJP) की फायरब्रांड उम्मीदवार माधवी लता अपने बेबाक अंदाज के साथ-साथ संपत्तियों को लेकर भी सुर्खियों में हैं। पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ने जा रही माधवी लता तेलंगाना की सबसे अमीर उम्मीदवारों में से एक हैं।
49 वर्षीय माधवी लता जितनी सादगी के साथ चुनावी सभाओं में बाहर निकलती हैं, उतनी ही उनकी संपत्ति के आंकड़ें चौंकाने वाले हैं। माधवी लता के पास 200 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति है।

हैदराबद लोकसभा सीट पर माधवी लता AIMIM प्रमुख और सांसद असदुद्दीन ओवैसी को चुनौती देने वाली हैं। असदुद्दीन ओवैसी की संपति माधवी लता से काफी कम है। दूर-दूर तक दोनों की संपत्ति का कोई मुकाबला नहीं है।सोशल मीडिया पर माधवी लता की पीएम नरेंद्र मोदी ताारीफ भी कर चुके हैं। तब से लोग उन्हें पीएम मोदी की 'शेरनी' बुलाते हैं।
Kompella Madhavi Latha Assets: माधवी लता की संपत्ति
- चुनावी हलफनामे के मुताबिक, माधवी लता के पास 221.37 करोड़ रुपये की पारिवारिक संपत्ति है। माधवी लता तेलंगाना के सबसे अमीर उम्मीदवारों में से एक हैं।
- माधवी लता और उनके पति कोम्पेला विश्वनाथ, दोनों बिजनेसमैन हैं। इनके तीन बच्चे हैं। पुरे परिवार के पास 165.46 करोड़ रुपये की चल संपत्ति है।

- माधवी लता और उनके पति कोम्पेला विश्वनाथ के पास 55.91 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है।
- माधवी लता ने सूचीबद्ध और गैर-सूचीबद्ध कंपनियों में 25.20 करोड़ रुपये निवेश किए हैं। माधवी लता के पास अकेले 31.31 करोड़ रुपये की चल संपत्ति है।
- माधवी लता के विरिंची लिमिटेड में 7.80 करोड़ का निवेश है। माधवी लता के पति कोम्पेला विश्वनाथ विरिंची अस्पताल के संस्थापक और अध्यक्ष हैं।
- माधवी लता के पास 3.78 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण भी हैं।

माधवी लता के बच्चे भी करोड़पति
- माधवी लता के पति के पास 88.31 करोड़ रुपये की चल संपत्ति है, जिसमें विरिंची लिमिटेड में 52.36 करोड़ रुपये के शेयर शामिल हैं। उनके तीन बच्चों के पास भी 45 करोड़ रुपये से अधिक की कुल चल संपत्ति है।
- माधवी लता के पास 6.32 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति भी है, जबकि उनके पति की अचल संपत्ति का मूल्य 49.59 करोड़ रुपये है। माधवी लता और उनके पति के पास हैदराबाद में और उसके आसपास गैर-कृषि भूमि और वाणिज्यिक और आवासीय भवन शामिल हैं।

माधवी लता पर लाखों और पति पर करोड़ों का कर्ज
- माधवी लता पर 90 लाख रुपये की देनदारी है जबकि उनके पति पर 26.13 करोड़ रुपये की देनदारी है। 2022-23 के दौरान उनकी आय 3.76 लाख थी जबकि 2021-22 के दौरान यह 1.22 करोड़ थी।
- माधवी लता के पति विश्वनाथ की आय 2022-23 के दौरान 2.82 करोड़ थी जबकि 2021-22 के दौरान 6.86 करोड़ थी।

Asaduddin Owaisi Net Worth: असदुद्दीन ओवैसी की संपत्ति
- 2024 में दायर चुनावी हलफनामे के मुताबिक असदुद्दीन ओवैसी की संपत्ति 19 करोड़ रुपये की है।
- असदुद्दीन ओवैसी पर कुल 7 करोड़ रुपये का कर्ज भी है।
- असदुद्दीन ओवेसी के पास 2.80 करोड़ रुपये की चल संपत्ति और 16.01 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति (भूमि, वाणिज्यिक और कृषि सहित) है।
- असदुद्दीन ओवेसी की पत्नी के पास लगभग 16 लाख रुपये की चल संपत्ति और 5 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है।
- हलफनामे में ओवैसी ने यह भी खुलासा किया कि उनके पास एक NP Bore .22 पिस्तौल और एक NP Bore 30-60 राइफल है।












Click it and Unblock the Notifications