महिला ने जान की बाजी लगाकर दरिंदे के चंगुल में फंसी युवती को बचाया, सीएम ने की तारीफ
Kolkata Woman Saves Ona Yong Girl Molestation Cm Mamata Banerjee Praised
कोलकाता। कोलकाता में ऐ वहशी शख्स के चंगुल में फंसी लड़की को एक महिला ने अपनी जान पर खेल कर बचाया। रात के सन्नाटें में लड़की की चीख सुनकर महिला उसकी मदद के लिए पहुंची और अपनी जान की बाजी लगाकर सुरक्षित बचा लिया।

महिला ने सुनी एक तेज रफ्तार कार से लड़की की चीखने की आवाज
दरअसल, कोलकाता की सूनसान गलियों में एक तेज रफ्तार कार में एक वहशी शख्स एक युवती को अगवा कर अपनी कार में काबू कर रखा था। युवती अपने बचाव के लिए चीख-चीख कर मदद की गुहार लगा रही थी। तभी नीलांजना चटर्जी नाम की एक महिला उसी रास्ते सेअपने पति के साथ कार से गुजर रही थी, सूनसान सड़क पर नीलांजना ने अचानक लड़की की चीख सुनाई दी, चीख की आवाज सुनकर नीलांजना सतर्क हो गईं। वो चंद सेकेन्ड में ही समझ गई कि सूनसान रोड़ पर युवती मदद के लिए गुहार लगा रही हैं। कोरोना की वजह से लोग सड़कों पर वैसे भी कम निकलते है इस वजह से और रात के कारण रोड़ पर बहुत सन्नाटा था, इस वजह से तेज रफ्तार में लड़की की चीखने की आवाज आसानी से नीलांजला को सुनाई दे गई।

महिला ने जान पर खेलकर युवती को बचाया
जैसे ही नीलांजना ने लड़की की चीख की आवाज सुनी तो वो तुरंत सजग हो गई और उसने अपने पति को युवती वाली कार के पास अपनी कार रोकने को कहा, जिसके बाद नीलांजना के पति ने तुरंत कार को आरोपी के कार के किनारे लगा दिया। नीलांजना ने एक सेकेन्ड की भी देर किए बिना अपनी कार से निकली और युवती को बचाने के लिए आरोपी की कार की ओर चली गई। आरोपी ने बचने के लिए इसी दौरान नीलांजना के पैर पर कार चढ़ा दी। इसी दौरान लड़की को दंरिंदे के चुंगुल से निकलने का मौका मिल गया और वो बच गई। परंतु नीलांजना युवती को बचाने की कोशिा में जख्मी हो गईं।

फरार युवक की पुलिस कर रही तलाश
सूत्रों के अनुसार ये घटना शनिवार रात की है। बुरी तरह जख्मी नीलांजना को कोलकाता के एक अस्पताल में इलाज के लिए तुरंत भर्ती करवाया गया। हालांकि मौके का फायदा उठाकर आरोपी युवक भी मौके से भागने में कामयाब हो गया है।पश्चिम बंगाल पुलिस अब तक उक्तआरोपी युवक को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। पुलिस कमिश्नर अनुज शर्मा ने कहा है कि आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस हुलिए और कार के नंबर के आधार पर उक्त युवक की तलाश कर रही है।

सीएम ममता बनर्जी ने की तारीफ, सरकार करवाएगी इलाज
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और कोलकाता के पुलिस कमिश्नर अनुज शर्मा ने अपनी जान की बाजी लगाकर युवती की रक्षा करने वाली नीलांजना चटर्जी की तारीफ की है। कोलकाता के पुलिस कमिश्नर अनुज शर्मा ने कहा है कि उनके इलाज का सारा खर्चा राज्य सरकार उठाएगी। पुलिस कमिश्नर अनुज शर्मा ने नीलांजना चटर्जी को फोन कर उनकी बाहुदरी की सराहना की और उनके ठीक स्वस्थ्य होने की कामना की। कमिश्नर अनुज शर्मा ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की शुभकामनाएं भी उन्हें दी और कहा कि सीएम उनके तुंरत ठीक होने की कामना करती हैं।
-
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी होने लगा महंगा, गोल्ड 6000 और सिल्वर के 10,000 बढ़े भाव, अब ये है रेट












Click it and Unblock the Notifications