चिटफंड केस: 'सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी CBI से सहयोग करने को तैयार नहीं राजीव कुमार'

शिलांग। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के अधिकारियों ने शारदा चिट फंड घोटाले के सिलसिले में सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुरूप शनिवार को कोलकाता पुलिस आयुक्त राजीव कुमार से पूछताछ शुरू की। घंटों तक पूछताछ के बावजूद कुमार ने कथित तौर पर सीबीआई टीम के साथ सहयोग करने से इनकार कर दिया। कोलकाता के शीर्ष पुलिस अधिकारी के साथ उनके वकील विश्वजीत देब भी मौजूद हैं। सीबीआई और कुमार दोनों शुक्रवार को ही शिलांग पहुंच गए थे, उसके बाद 11 बजे सीबीआई ने पुलिस आयुक्त से सवाल-जवाब करने शुरू किए, लेकिन वे जांच आयोग के साथ सहयोग करने में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे थे।

चिटफंड केस: CBI से सहयोग करने को तैयार नहीं राजीव कुमार


शिलांग में सीबीआई कार्यालय के आसपास पत्रकारों की भीड़ के साथ, कुमार से पूछताछ की जा रही है, वहां पहले से ही सुरक्षा से कड़े इंतजाम देखने को मिल रहे हैं। विवेक दत्त के नेतृत्व वाली 12 सदस्यीय सीबीआई टीम में रैंक के अधिकारी एसपी, एडिशनल एसपी, डीएसपी और अन्य शामिल हैं, जो कुमार से शारदा चिटफंड मामले में पूछताछ कर रहे हैं।

सूत्रों ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने कुमार को गिरफ्तारी नहीं करने और उन्हें ईमानदारी से जांच में सहयोग करने के लिए कहा है, लेकिन उसके बावजूद भी वे ऐसा नहीं कर रहे हैं। साथ में यह भी अटकलें लगाई जा रही है कि हो सकता है उन्हें शिलांग से कहीं और शिफ्ट किया जाए, ताकि सीबीआई की टीम रविवार को भी कोलकाता पुलिस आयुक्त से पूछताछ जारी रखे।

हालांकि, कोलकाता के पुलिस आयुक्त राजीव कुमार से सीबीआई के कार्यालय से अब निकल चुके हैं और उनसे रविवार यानी की 10 फरवरी को भी जांच एजेंसी सवाल-जवाब करेगी। सीबीआई का आरोप है कि शारदा चिटफंड केस में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद एक एसआईटी का गठन हुआ था, जिसका नेतृत्व राजीव कुमार ही कर रहे थे, लेकिन उन्होंने मामले को भ्रमित करते हुए कई सबूत ही मिटा दिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+