इंडिगो फ्लाइट में यात्री की तबीयत बिगड़ी, भुवनेश्वर एयरपोर्ट पर हुई इमरजेंसी लैंडिंग

नई दिल्ली, 30 सितंबर: कोलकाता एयरपोर्ट से हैदराबाद जा रही इंडिगो फ्लाइट की गुरुवार को भुवनेश्वर में इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई। ये लैंडिंग यात्रा कर रहे एक यात्री की तबीयत खराब होने की वजह से हुई। फिलहाल उसे अस्पताल में भर्ती करवाकर उड़ान को आगे भेजा गया। अभी मरीज की हालत स्थिर बताई जा रही है। अगर वक्त रहते जरूरी मेडिकल सहायता नहीं मिलती, तो उनकी जान जा सकती थी।

Hyderabad

जानकारी के मुताबिक 59 वर्षीय व्यक्ति अपने परिवार के तीन सदस्यों के साथ यात्रा कर रहे थे। तभी अचानक उनको सांस लेने में दिक्कत होने लगी। इस बीच फ्लाइट में ही मौजूद एक डॉक्टर ने उन्हें देखा और जल्द से जल्द अस्पताल में भर्ती करवाने की सलाह दी। इसके बाद हैदराबाद की ओर जा रही उड़ान को भुवनेश्वर की ओर मोड़ दिया गया। साथ ही शाम करीब 6.30 बजे उसकी इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई। मरीज की पहचान जयब्रत घोष के रूप में हुई है।

वहीं पायलट ने तुरंत एयरपोर्ट को इसकी सूचना दे दी थी, जिस वजह से वहां पर भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण की एंबुलेंस पहले से तैनात थी। फ्लाइट उतरते ही मरीज को उसके परिवार के सदस्यों के साथ अस्पताल पहुंचाया गया। उनके साथ इंडिगो के कर्मचारी भी मौजूद थे। इंडिगो अधिकारियों के मुताबिक भुवनेश्वर में मरीज के साथ उनके परिवार के तीन सदस्य भी उतर गए। जिसके बाद विमान को वापस हैदराबाद भेज दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+