थाने में दारोगा का 'टुकुर-टुकुर देखते हो' पर जोरदार डांस, वीडियो वायरल
कोलकाता। कोलकाता में एक दारोगा के पुलिस स्टेशन के भीतर डांस करने का वीडियो सामने आया है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद दारोगा के खिलाफ विभाग ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस विभाग ने इसे लापरवाही का मामला बताया है। यह मामला बर्धमान के असंसोल क्षेत्र के हीरापुर पुलिस थाने का है। डांस करने वाले सब-इंसपेक्टर कृष्णासदन मोंडल हैं, वहीं ये वीडियो थाने में ही असिसटेंट सब-इंस्पेक्टर विवेकानंद चटर्जी ने बनाई है।

वीडियो में एसआई मोंडल फिल्म 'मासूम' के गाने 'टुकुर-टुकुर देखते हो क्या' पर जमकर नाच रहे हैं। इस वीडियो में मोंडल लॉकअप के सामने अपनी सर्विस रिवॉल्वर के साथ नाचते हुए नजर आ रहे हैं। मोंडल का 30 नवंबर को ही हीरापुर पुलिस स्टेशन से चित्तरंजन पुलिस थाने में ट्रांसफर किया गया था। मोंडल के हीरापुर स्टेशन में तैनाती के आखिरी दिन के अवसर पर उन्होंने ये डांस किया।












Click it and Unblock the Notifications