स्‍कूल में 'जय श्रीराम' कहने पर प्रिंसिपल ने की चार छात्रों की पिटाई, घायल छात्रों में एक की हालत गंभीर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में स्‍कूल प्रिंसिपल ने छात्रों की इसलिए पिटाई कर दी, क्‍योंकि वह जय श्रीराम का नारा लगा रहे थे। रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना मुर्शिदाबाद के शक्तिपुर में हुई, जहां पर कुछ छात्रों का झगड़ा हो गया था। वाद-विवाद के दौरान एक छात्र ने सलामवालेकुम कहा तो दूसरे ने जवाब में जय श्रीराम का नारा लगा दिया। आरोप है कि इसी बात पर प्रिंसिपल ने 11वीं के छात्र शुभम और उसके तीन अन्‍य साथियों की पिटाई कर दी।

Kolkata: School principal beat three student Shout Jai Shri Rams slogan

जिस स्‍कूल में यह झगड़ा हुआ, उसका नाम कमार माहिम चंद्र इंस्टीट्यूट है, जबकि प्रिंसिपल का नाम अफीकुल आलम है। स्‍थानीय मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, शुक्रवार को स्‍कूल की छुट्टी के बाद 11वीं के छात्र शुभम और उसके तीन दोस्‍तों का एक अन्‍य छात्र से झगड़ा हो गया था। इसी दौरान नारेबाजी हुई और बाद में मामला प्रिंसिपल तक पहुंच गया।

शुभम और तीन दोस्‍तों का आरोप है कि प्रिसिंपल ने जय श्रीराम का नारा लगाने को लेकर उन्‍हें खूब डांट लगाई और बाद में टहनी से उनकी जमकर पिटाई कर दी। रिपोर्ट के मुताबिक, छात्रों को इतनी बुरी तरह से पीटा गया कि उन्‍हें शक्तिपुर प्राथमिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र लाना पड़ा। शुभम की हालत ज्‍यादा गंभीर थी, इसलिए उसे मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

शुभम का यह भी आरोप है कि प्रिंसिपल ने उसकी और उसके दोस्‍तों की निर्ममता से पिटाई की, जबकि उस छात्र से कुछ नहीं कहा, जिससे उनका झगड़ा हुआ था। बहरहाल, मामला अब पुलिस तक पहुंच गया है और शक्तिपुर थाने के पुलिस अधिकारी पूरे प्रकरण की जांच कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+