कोलकाता हॉस्पिटल केस: आज सुप्रीम कोर्ट में उतरेगी वकीलों की फौज, जानिए किसकी तरफ से कौन लड़ रहे
कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर रेप- मर्डर केस की आज सुनवाई हो रही है। सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़, न्यायमूर्ति जेबी पारदीवाला और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा की बेंच मामले में याचिका पर सुनवाई करेगी। याचिका पर सुनवाई इस लिए भी अहम है, क्योंकि अदालत अब तय करेगी कि 9 सितंबर तक 23 मरीजों की मौत की जिम्मेदार कौन है? दरअसल, हड़ताल के दौरान ये सभी मौतें हुईं, जिनके लिए पश्चिम बगाल सरकार ने हड़ताली डॉक्टर्स को दोष दिया है। आज मामले में सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट में कई दिग्गज वकील मौजूद रहेंगे और डॉक्टरों, सीबीआई और सरकार का पक्ष रखेंगे।
बंगाल में लेडी डॉक्टर से साथ घटना और उसके बाद डॉक्टरों के हड़ताल, इलाज के अभाव में चरमराई स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई हो रही है। बता दें कि पहले याचिका बंगाल सरकार की ओक दायर की गई थी। जिसमें सरकार ने दावा किया है कि डॉक्टरों के हड़ताल पर जाने से 9 सितंबर तक 23 मरीजों की मौत हो चुकी है। याचिका पर सुनवाई के दौरान इस बार कपिल सिब्बल-इंदिरा जयसिंह की जुगलबंदी देखने को मिलगी।

याचिका पर सुनवाई अहम
हड़ताली डॉक्टरों के साथ बंगाल सरकार की ओर किए गए वार्ता का पांचवां प्रयास सफल रहा। हड़ताली डॉक्टरों से आगे के राउंड के लिए सहमति बन गई है। दरअसल, बंगाल सरकार के एक्शन से बचने के लिए 10 सितंबर को शाम पांच बजे तक काम पर लौटने का समय दिया था. लेकिन कोर्ट के इस आदेश के बाद भी डॉक्टर हड़ताल से काम पर नहीं लौटे और उनका प्रदर्शन जारी रखा। जिस पर सरकार ने आपत्ति जताई है।
CJI और जस्टिस पार्दीवाला की पीठ करेगी सुनवाई
कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर की रेप के बाद हत्या के मामले में कल यानी मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है. चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़, न्यायमूर्ति जेबी पारदीवाला और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा की बेंच इस मामले की सुनवाई कर रही है।
जूनियर डॉक्टर का वकील अब कौन?
इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान जूनियर डॉक्टरों ने वकील बदल लिया है. अब जूनियर डॉक्टरों की तरफ से गीता लूथरा की जगह सुप्रीम कोर्ट की मशहूर वकील इंदिरा जयसिंह पेश होंगी हों . वहीं डॉक्टरों के एक अन्यसंगठन 'ज्वाइंट प्लेटफॉर्म ऑफ डॉक्टर्स वेस्ट बंगाल' की ओर से करुणा नंदी और सब्यसाची चटर्जी दलीलें रखेंगे.
सीबीआई का पक्ष रखेंगे- तुषार मेहता
वहीं केंद्र सरकार और सीबीआई की ओर से वरिष्ठ वकील और सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता दलील रखेंगे. संजय हाईकोर्ट-प्रशासन की ओर से वरिष्ठ वकील हैं. इस बीच पीड़ित परिवार की ओर से वकील विकास रंजन भट्टाचार्य, वकील सुदीप्त दासगुप्ता, शमीम अहमद और सिद्धार्थ मंडल पेश हो रहे हैं।
बंगाल सरकार की तरफ कपिल सिब्बल
वहीं, हीं कपिल सिब्बल, आस्था शर्मा, संजय बोस ममता बनर्जी की पश्चिम बंगाल सरकार की तरफ से अपनी दलीलें रखेंगे. इस बीच, बांसुरी स्वराज इस केस में शुभेंदु अधिकारी की तरफ से पेश होंगी , जिन्होंने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की थी. फिरोज एडुल्जी हाईकोर्ट में एक अन्य जनहित याचिकाकर्ता विजय सिंघल के वकील हैं। फिरदौस शमीम हाईकोर्ट में जनहित याचिकाकर्ता की वकील है।












Click it and Unblock the Notifications