कोलकाता पुलिस ने मोहम्मद शमी को किया समन, कल दो बजे पूछताछ के लिए बुलाया
क्रिकेटर मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां ने कोलकाता की अलीपुर कोर्ट में अर्जी देकर में हर महीने 10 लाख रुपए गुजारा भत्ता दिए जाने की मांग की है
Recommended Video

नई दिल्ली। टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। कोलकाता पुलिस ने मोहम्मद शमी को समन जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया है। कोलकाता पुलिस ने शमी से बुधवार को दोपहर दो बजे पूछताछ के लिए पेश होने को कहा है। इसी दिन शमी के बड़े भाई मोहम्मद हशीम अहमद को भी पुलिस ने बुलाया है। इस बारे में पूछने पर मोहम्मद शमी ने कहा कि वे जांच में पूरा सहयोग करेंगे और लाल बाजार पुलिस मुख्यालय में जांच टीम के समक्ष मौजूद होंगे। आपको बता दें कि मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां ने शमी के खिलाफ घरेलु हिंसा और मेंटिनेंस का मामला दर्ज कराया है।

'शमी से हर महीने 10 लाख के भत्ते की मांग की है'
क्रिकेटर मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां ने कोलकाता की अलीपुर कोर्ट में अर्जी देकर में हर महीने 10 लाख रुपए गुजारा भत्ता दिए जाने की मांग की है। अपनी अर्जी में हसीन ने अपने और अपनी बेटी के खर्च के लिए शमी से हर महीने 10 लाख के भत्ते की मांग की है। घरेलू हिंसा के तहत दर्ज केस की सुनवाई करते हुए अलीपुर कोर्ट ने शमी से समन मिलने के 15 दिन के अंदर कोर्ट के सामने पेश होने के लिए कहा है। हसीन जहां ने मोहम्मद शमी पर कई महिलाओं से संबंध रखने और घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया है। मामले की अगली सुनवाई 4 मई को होगी।

शमी के परिवार के लोगों के खिलाफ भी शिकायत
हसीन जहां के वकील ने बताया है कि कोर्ट ने हमारी अर्जी पर शमी, उनकी मां, बहन, भाई हसीब और उनकी पत्नी को पेश होने को कहा है। हसीन के वकील ने बताया कि शमी की तरफ से हसीन जहां को कोई पैसा नहीं मिला है, ऐसे में वो कैसे खुद का खर्च चलाएं और कैसे अपनी बेटी को पालें। इसीलिए कोर्ट से दरख्वास्त की गई है कि हसीन को गुजारा भत्ता दिलाया जाए। हसीन के वकील की ओर सो कोर्ट को बताया गया है कि शमी हर महीने करोड़ों में कमाई करते हैं, ऐसे में दस लाख रुपए महीना देना उनके लिए कोई बड़ी बात नहीं है।

दूसरी महिलाओं से संबंध रखने के लगाए थे आरोप
बता दें कि हसीन जहां ने क्रिकेटर मोहम्मद शमी पर दूसरी महिलाओं के साथ संबंध रखने का आरोप लगाते हुए उनकी बातचीत का स्क्रीनशॉर्ट सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। हसीन जहां ने दावा किया कि ये चैट मोहम्मद शमी के ही हैं, जिसमें वो दूसरी महिलाओं के साथ अश्लील बातें कर रहे थे। हसीन जहां ने शमी और उनके परिवार वालों पर उन्हें मारने की कोशिश का भी आरोप लगाया था।
-
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है? -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Iran Oil Offer to India: तेल संकट के बीच ईरान का भारत को बड़ा ऑफर! लेकिन चौंकाने वाली है तेहरान की नई शर्त -
Fact Check: 14 किलो वाले LPG सिलेंडर में 10 किलो की गैस मिलेगी? क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?












Click it and Unblock the Notifications