विक्टोरिया मेमोरियल पहुंचे PM मोदी, नेताजी की स्मृति में जारी किया डाक टिकट
नई दिल्ली। 23 जनवरी यानी कि आज नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोलकाता पहुंचे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नेशनल लाइब्रेरी के बाद अब विक्टोरिया मेमोरियल पहुंचे हुए हैं। पीएम मोदी के साथ-साथ पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी मौजूद हैं। पीएम मोदी ने नेताजी की स्मृति में सिक्का और डाक टिकट जारी किया।
Recommended Video

पीएम मोदी मेमोरियल हॉल में कुछ ही देर में 'पराक्रम दिवस' समारोह के उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता की। इस दिन सिर्फ कार्यक्रम ही नहीं बल्कि विक्टोरिया मेमोरियल में दो नए गैलरी का भी पीएम उद्घाटन किया। एक गैलरी नेताजी को लेकर तैयार किया गया है, जिसका नाम निर्भीक सुभाष रखा गया है।
दूसरी गैलरी देश के अन्य स्वतंत्रता आंदोलनकारियों को लेकर तैयार की गई है जिसका नाम विप्लवी भारत रखा गया है। इस अवसर पर पीएम मोदी एक स्थायी प्रदर्शनी और नेताजी पर एक प्रोजेक्शन मैपिंग शो का भी उद्घाटन पीएम मोदी ने किया।












Click it and Unblock the Notifications