पामेला के ही पिता ने कहा था-'ड्रग एडिक्ट हो गई है बेटी', कोलकाता पुलिस का दावा

Kolkata: Pamela Goswami's father says she is drug addict, its True? कोलकाता। पश्चिम बंगाल में कोलकाता की एक एनडीपीएस अदालत ने ड्रग्स के मामले में युवा भाजपा नेता पामेला गोस्वामी को 25 फरवरी तक पुलिस हिरासत में भेजा है। बीजेपी की युवा विंग भारतीय जनता युवा मोर्चा की बंगाल राज्य सचिव पामेला गोस्वामी को शुक्रवार को कोकीन के साथ गिरफ्तार किया गया था। अदालत में पामेला गोस्वामी ने आरोप लगाया कि उन्हें साजिश के तहत फंसाया गया है, उन्होंने बीजेपी सांसद राकेश सिंह पर फंसाने का आरोप लगाया है।

 पामेला के पिता ने ही कहा-'ड्रग एडिक्ट हो गई है बेटी'

पामेला के पिता ने ही कहा-'ड्रग एडिक्ट हो गई है बेटी'

तो वहीं इस मामले में अब कोलकाता पुलिस ने दावा किया है कि पामेला के पिता ने ही उन्हें चिठ्ठी लिखकर बताया था कि उनकी बेटी को मादक पदार्थों की आदत है और ये लत उसके एक मित्र के कारण लगी थी, उनका इशारा गोस्वामी के साथ गिरफ्तार किए गए उनके मित्र प्रोबिर कुमार डे की ओर था। बता दें कि गोस्वामी के दोस्त प्रोबिर कुमार डे को भी कोलकाता के न्यू अलीपुर इलाके में एनआर एवेन्यू से गिरफ्तार किया है।

Recommended Video

    कौन है BJP नेता Pamela Goswami, जिसे 100 ग्राम कोकिन के साथ गिरफ्तार किया | वनइंडिया हिंदी
    पामेला गोस्वामी ने लगाया राकेश सिंह पर आरोप

    पामेला गोस्वामी ने लगाया राकेश सिंह पर आरोप

    हालांकि पामेला का कहना है कि ये सब कुछ राकेश सिंह के कहने पर हुआ है, बता दें कि राकेश सिंह भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय के करीबी कहे जाते हैं।

    कोलकाता पुलिस का दावा

    वहीं कोलकाता पुलिस ने कहा है कि पामेला गोस्वामी के बैग और कार की सीट में 100 ग्राम कोकीन पाई गई है।

    'मैं डेढ़ से अधिक वर्ष से पामेला के संपर्क में नहीं हूं'

    'मैं डेढ़ से अधिक वर्ष से पामेला के संपर्क में नहीं हूं'

    वहीं आरोपों के जवाब में मध्य प्रदेश के जबलपुर से लोकसभा सांसद राकेश सिंह ने कहा कि उनका नाम बदनाम करने के लिए लिया जा रहा है, जबकि उनके अपने पिता ने ही उन पर नशीली दवाओं के सेवन का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। मैं डेढ़ से अधिक वर्ष से पामेला के संपर्क में नहीं हूं।

    पामेला गोस्वामी मॉडलिंग करती थीं

    आपको बता दें कि सामाजिक कार्यों से जुड़ीं पामेला गोस्वामी 2019 में भाजपा में शामिल हुईं। वर्तमान में पामेला भाजपा युवा मोर्चा की प्रदेश महासचिव और हुगली जिले की ऑब्जर्वर हैं। राजनीति में कदम रखने से पहले पामेला गोस्वामी मॉडलिंग करती थीं। वो एयर होस्टेस रह चुकी हैं और उन्होंने बंगाली टेलीविजन में भी एक्ट्रेस के तौर पर काम किया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+