ये कैसी बेशर्मी! दुर्गा पूजा में अश्लील कपड़े पहनकर पहुंची लड़कियां तो मचा बवाल
Kolkata Model Hemoshree Bhadra: दुर्गा पूजा पंडाल में कोलकाता की एक मॉडल ने जो पहनावा चुना, उसने सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया। मिस कोलकाता 2016 का खिताब जीतने वाली हेमोश्री भद्रा ने धार्मिक आयोजन में क्लीवेज दिखाने वाले क्रॉप टॉप पहना है, जिसके बाद से उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है।
बंगाली मॉडल हेमोश्री भद्रा की क्रॉप टॉप ड्रेस को लोगों ने धार्मिक उत्सव के लिए अनुचित माना। सोशल मीडिया यूजर्स ने उनके पहनावे की आलोचना करते कपड़ों को 'अभद्र' और 'अश्लील' करार दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मॉडल हेमोश्री भद्रा ने धार्मिक आयोजन में एक क्रॉप टॉप पहना जिसमें क्लीवेज दिख रहा था।

मॉडल हेमोश्री भद्रा के इस पहनावे को लोगों ने धार्मिक आयोजन के लिए अनुपयुक्त माना। साथ ही, उनकी ड्रेस पर अब विवाद छिड़ गया है कि धार्मिक स्थलों पर क्या ऐसी पोशाक पहनना उचित है। दरअसल, यह विवाद तब शुरू हुआ जब मॉडल-इन्फ्लुएंसर सन्नति मित्रा ने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर की है।
इस तस्वीर में वह एक दुर्गा पूजा पंडाल में दो अन्य दोस्तों के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर में हेमोश्री भद्रा एक सहेली सन्नति मित्रा ने जांघ तक की स्लिट वाली लंबी काली गाउन पहना हुआ है। जबकि, दूसरी ने घुटने तक की लंबाई वाले बूट के साथ नारंगी रंग की मिनी ड्रेस पहनी हुई थी।
तो वहीं, हेमोश्री भद्रा एक क्रॉप टॉप पहना हुआ था, जिसमें उनका क्लीवेज दिख रहा था। तस्वीर शेयर करते हुए मॉडल-इन्फ्लुएंसर सन्नति मित्रा ने लिखा, 'यह बहुत विद्रोही था, हमने कभी नहीं सोचा था कि यह संभव है, एक लड़की होने के नाते हम हमेशा जानते थे कि हमारा शरीर 'बुरा' है, लेकिन जीवन ऐसा ही है, यह नए उदाहरण और अनुभव देता है।'
वहीं, अब सोशल मीडिया यूजर्स ने तीनों के कपड़ों को 'अभद्र' और 'अश्लील' करार देते हुए धार्मिक स्थल पर अनुचित तरीके से कपड़े पहनने के लिए तीनों की आलोचना की। एक्टिविस्ट दीपिका भारद्वाज उन लोगों में शामिल थीं जिन्होंने इसे शेयर किया और इसे हजारों लोगों ने देखा।
एक यूजर ने लिखा कि धार्मिक उत्सव को फोटोशूट में बदल दिया ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित कर सकें। वहीं, एक यूजर ने उनके कार्यों को "पूरी तरह से मूर्खतापूर्ण" बताया। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'मुझे पता है कि हर किसी को अपनी पसंद के कपड़े पहनने का अधिकार है, लेकिन क्या यह सामान्य ज्ञान नहीं है कि जब आप मंदिर जाते हैं तो उसी के अनुसार कपड़े पहनें।'
वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, 'चाहे आप कितने भी आधुनिक या खुले विचारों वाले क्यों न हों, मुझे भी यह पसंद नहीं है या मैं मंदिर जैसे पवित्र स्थान पर इस तरह के कपड़े पहनने का समर्थन नहीं करता।'दूसरों ने पंडालों में किसे प्रवेश की अनुमति दी जानी चाहिए, इस पर सख्त नियम बनाने की मांग की।












Click it and Unblock the Notifications