Kolkata: मौत से कुछ घंटे पहले लेडी डॉक्टर ने लिखी थी डायरी, पिता ने बताया क्या-क्या लिखा था

Kolkata Doctor News: कोलकाता में लेडी डॉक्टर के साथ हुई हैवानियत के बाद लोगों के भीतर काफी गुस्सा है। लेकिन, जिस दर्द और तकलीफ से पीड़िता का परिवार गुजर रहा है उसका अंदाजा लगाना हमारे लिए काफी मुश्किल है।

इस बीच, ट्रेनी डॉक्टर के पिता ने उसकी आखिरी डायरी में लिखी बातों को साझा किया। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी पढ़ाई के प्रति बहुत समर्पित थी और सारा दिन किताबों में डूबी रहती थी। अपने सपनों को पूरा करने के लिए रोजाना 10-12 घंटे पढ़ाई करती थी।

kolkata doctor

खबर के मुताबिक, उसने अपनी अपनी आखिरी डायरी में परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करके एमडी कोर्स में गोल्ड मेडल जीतने की अपनी ख्वाहिश जाहिर की थी। उसके पिता ने बताया कि डॉक्टर बनने की उसकी यात्रा में परिवार ने कितने बड़े त्याग किए।

जांच सीबीआई को सौंपे जाने के सवाल पर पीड़िता के पिता ने कहा, 'हम क्यों संतुष्ट होंगे, जांच CBI को सौंपने से मेरी लड़की वापस आ जाएगी क्या? संतुष्टि की बात बहुत गलत है। हम आशा करते हैं कि कुछ न कुछ मिलेगा।'

कोलकाता डॉक्टर हत्या
पीड़िता ने अस्पताल में अपनी रात की शिफ्ट के लिए जाने से पहले अपनी मौत के दिन डायरी लिखी थी। शुरू में, परिवार को बताया गया कि उसने आत्महत्या कर ली है। हालांकि, बाद में पता चला कि उसके साथ बलात्कार किया गया था और उसकी हत्या कर दी गई थी।

शव परीक्षण में कई जगहों से खून बहने सहित गंभीर चोटें और जननांगों पर यातना का संकेत देने वाला गहरा घाव पाया गया। रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना सुबह 3 से 5 बजे के बीच हुई, जब वह सहकर्मियों के साथ भोजन करने के बाद सेमिनार हॉल में आराम कर रही थी।

पोस्टमार्टम से यह भी पता चला कि उसे मारने से पहले उसका गला घोंटा गया था, उसके शरीर पर अन्य चोटों के अलावा गले की कार्टिलेज टूटी हुई थी। मेडिकल छात्र इस जघन्य अपराध के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं, नारे लगा रहे हैं और अपने साथी चिकित्सक के लिए न्याय की मांग करते हुए पोस्टर पकड़े हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+