IPL 2020: पिता बने केकेआर के प्लेयर सुनील नरेन, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

नई दिल्ली। कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाड़ी सुनील नरेन के लिए यह सप्ताह एक अद्भुद खुशी लेकर आया है। दुबई में कोलकाता के लिए खेल रहे सुनील नरेन मंगलवार को पिता बन गए। उन्होंने इंस्टाग्राम पर इस बात की जानकारी दी है। सुनील नरेन इन दिनों आईपीएल के चलते यूएई में टीम के साथ मौजूद है। लेकिन संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन के कारण वे टीम की ओर मैच नहीं खेल पा रहे हैं। लेकिन उनके बॉलिंग एक्शन को अब आईपीएल कमेटी ने क्लियर कर दिया है। वह जल्द टीम में वापसी करेंगे।

Kolkata Knight Riders player Sunil Narine becomes father, share photo on Instagram

सुनील नरेन ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा कर पिता बनने की सूचना दी। सुनील ने इंस्टा पर फोटो के साथ कैप्शन में लिखा कि, बड़े डिलीवरी लोग खुशियां छोटे पैकेट में लाते हैं।' नरेन के इस फोटो को शेयर करते ही उनको जमकर बधाईयां मिल रही है। किक्रेट जगत के कई खिलाड़ी उनकी पोस्ट पर कमेंट कर बधाईयां दे रहे हैं। उनकी यह फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल भी हो रही है।

इस साल आईपीएल में सुनील नरेन का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। उन्होंने आईपीएल 2020 में 6 मैचों में सिर्फ 5 विकेट लिए हैं, जबकि उनका इकोनॉमी रेट 8.09 है। एक बल्लेबाज के रूप में नरेन इस साल ज्यादा प्रभाव नहीं छोड़ पाए हैं। बल्लेबाजी में नरेन ने 6 मैचों में 110 की मामूली स्ट्राइक रेट से 44 रन बनाए हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स ने इस सीजन में खेले गए 9 मैचों में से 5 में जीत हासिल की है, जबकि टीम को 4 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है।

Kolkata Knight Riders player Sunil Narine becomes father, share photo on Instagram

केकेआर आज अबू धाबी में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ खेल रही है। आईपीएल कमेटी के हरी झंड़ी मिलने के बाद भी उन्हें आंद्रे रसेल की जगह टीम में नहीं लिया गया है। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है।

IPL 2020: RCB और KKR का मुकाबला, संभावित प्लेइंग XI, हेड टू हेड रिकॉर्ड

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+