Kolkata Doctor Case: हरभजन सिंह के लेटर के बाद बंगाल के राज्यपाल ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, कही ये खास बात
Kolkata doctor's Rape-Murder: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी लेडी डॉक्टर के साथ हुई रेप और हत्या की घटना को लेकर पूरे देश में गुस्सा है।
तो वहीं इसी बीच पूर्व क्रिकेटर और राज्यसभा सदस्य हरभजन सिंह भी ने इस मामले में न्याय की देरी के लिए सरकार को पत्र लिखा था, जिसके बाद पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने एक आपातकालीन बैठक बुलाई।

आपको बता दें कि हरभजन सिंह ने अपने लेटर में लिखा है कि "इस घटना ने हम सभी की अंतरात्मा को झकझोर दिया है। महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं किया जा सकता।" हरभजन सिंह के लेटर पर राजभवन की ओर से ट्वीट भी किया गया है।
गर्वनर बोस ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग
उन्होंने लिखा है कि "आरजी कर मेडिकल कॉलेज में हुई दुखद घटना पर अपनी पीड़ा व्यक्त करने वाले हरभजन सिंह के पत्र पर राज्यपाल ने त्वरित कार्रवाई की है। गर्वनर बोस ने बंगाल समाज के विभिन्न वर्गों की एक आपातकालीन बैठक बुलाई है, ताकि उन्हें मामले में की गई कार्रवाई से अवगत कराया जा सके।"
अस्पताल सुरक्षा प्रोटोकॉल को मजबूत करना होगा
हरभजन सिंह ने इस बात पर भी प्रकाश डाला कि भारत भर में महिलाओं के खिलाफ अपराध अक्सर रिपोर्ट किए जाते हैं, जो नियमित समाचार बन जाते हैं। उन्होंने सरकारों से ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए व्यापक उपाय लागू करने का आग्रह किया, जिसमें अस्पताल सुरक्षा प्रोटोकॉल को मजबूत करना और हिंसा पीड़ितों को पर्याप्त सहायता प्रदान करना शामिल है।
एक ट्रेनी डॉक्टर के साथ वहशीखाना हरकत हुई
आपको बता दें कि9 अगस्त को आरजी कर मेडिकल कॉलेज के चेस्ट डिपार्टमेंट की तीसरी मंजिल पर स्थित सेमिनार हॉल में एक ट्रेनी डॉक्टर के साथ वहशीखाना हरकत हुई। पुलिस को उसके शरीर पर कई घाव और जख्म मिले हैं। मुख्य आरोपी संजय रॉय को गिरफ्तार कर लिया गया है, लेकिन जांचकर्ताओं ने अन्य संभावित संदिग्धों की संभावना से इनकार नहीं किया है।
यह पढ़ें: Kolkata Tragedy: क्या है साइको एनालिसिस टेस्ट, सामने आएगा कोलकाता का सच
लोग विरोध प्रदर्शन के लिए सड़कों पर उतर गए हैं
इस जघन्य अपराध ने व्यापक आक्रोश पैदा कर दिया है, लोग विरोध प्रदर्शन के लिए सड़कों पर उतर गए हैं, वो त्वरित न्याय और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कड़े कदम उठाने की मांग की है। तो वहीं सीएम ममता बनर्जी ने इस गंभीर मुद्दे पर चुप्पी भी इस वक्त चर्चा का विषय बनी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications