Kolkata Fire: आनंदपुर अग्निकांड पीड़ितों के लिए PM Modi ने किया मुआवजे का ऐलान, सियासी संग्राम भी तेज
Kolkata Fire: कोलकाता के बाहरी इलाके आनंदपुर में हुए भीषण अग्निकांड ने में 21 लोगों के मौत की पुष्टि हुई है। पीएम मोदी ने केंद्र सरकार की ओर से पीड़ितों के लिए मुआवजे का ऐलान किया है। इस दर्दनाक हादसे पर सियासी खींचतान भी शुरू हो गई है। बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने दोषियों पर कार्रवाई की बात की है, जबकि बीजेपी हमलावर है।
प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने ट्वीट कर कहा कि आनंदपुर में आग की घटना बेहद दुखद और पीड़ादायक है। प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। साथ ही प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से प्रत्येक मृतक के परिजन को 2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की गई है।

Kolkata Fire: अग्निकांड पर राजनीति भी तेज
इस घटना के बाद पश्चिम बंगाल में सियासी हलचल तेज हो गई है। नेता प्रतिपक्ष और बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी ने आनंदपुर में आगजनी की घटना को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने ममता बनर्जी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। नेता विपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि बीजेपी जनता की आवाज उठा रही है और अब तक इस हादसे में मरने वाले या लापता लोग हिंदू समुदाय से हैं। ममता बनर्जी का वोट बैंक नहीं हैं। सुवेंदु अधिकारी के इस बयान को लेकर विवाद भी शुरू हो गया है।
कोलकाता अग्निकांड पर राज्यपाल भी सख्त
आनंदपुर अग्निकांड को लेकर राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने घटनास्थल का दौरा करने के बाद कहा कि यह जगह बेहद दुखद घटना है। राज्यपाल ने राज्य सरकार के इंतजामों पर सवाल उठाते हुए कहा कि आग लगने से पहले, आग के दौरान और बाद में घोर लापरवाही हुई है। कई जरूरी कदम उठाए जाने चाहिए थे, जो नहीं उठाए गए। उन्होंने इस हादसे के लिए कानून लागू करने वाली एजेंसियों, वेयरहाउस मालिक और अन्य जिम्मेदार पर कड़ी कार्रवाई की बात दोहराई।
राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने ऐलान किया है कि वह इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए जल्द ही एक एडवाइजरी जारी करेंगे। उन्होंने कहा कि ऐसी दुर्घटनाओं पर आंखें बंद नहीं की जा सकतीं और कानून का सख्ती से पालन होना चाहिए।
Anandpur Fire: 21 शव बरामद, 2 अधिकारियों की गिरफ्तारी
- पुलिस जांच में सामने आया है कि घटनास्थल से अब तक आंशिक रूप से जले हुए 21 मानव अंग और कंकाल बरामद किए गए हैं।
- मृतकों की सटीक संख्या की पुष्टि डीएनए जांच के बाद ही हो पाएगी। इस मामले में पुलिस ने मोमो मैन्युफैक्चरिंग यूनिट और दो गोदामों में आग लगने के केस में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
- गिरफ्तार किए गए आरोपियों में कंपनी के मैनेजर मनोरंजन शीट और डिप्टी मैनेजर राजा चक्रवर्ती शामिल हैं। इससे पहले परिसर और डेकोरेटर फर्म के मालिक गंगाधर दास को भी गिरफ्तार किया जा चुका है। सभी आरोपियों को बरुइपुर अदालत में पेश किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications