Kolkata Fire: कोलकाता के होटल में लगी भीषण आग, 14 लोगों की मौत, अंदर फंसे कई लोग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
Kolkata Fire News: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के एक होटल में भीषण आग लगने से 14 लोगों की मौत हो गई है। ये हादसा कोलकाता के फालपट्टी मछुआ इलाके में 29 अप्रैल की रात हुई है। फिलहाल होटल के अंदर अभी भी कई लोग फंसे हुए हैं, जिनको निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है।
कोलकाता पुलिस कमिश्नर मनोज कुमार वर्मा के मुताबिक यह आग लगने की घटना रात करीब 8:15 बजे ऋतुराज होटल के परिसर में हुई। चौदह शव बरामद किए गए हैं और टीमों द्वारा कई लोगों को बचाया गया है। फिलहाल ये पता नहीं चल पाया है कि आग लगने की वजह क्या है। इस हादसे की जांच के लिए एक स्पेशल टीम बनाई गई है।

केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने घटना पर जताया दुख
केंद्रीय मंत्री और पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने राज्य प्रशासन से प्रभावित लोगों को तुरंत बचाने का आग्रह किया। सुकांत मजूमदार ने घटना पर दुख जताते हुए कहा, ''मैं राज्य प्रशासन से प्रभावित लोगों को तुरंत बचाने, उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने और उन्हें आवश्यक चिकित्सा और मानवीय सहायता प्रदान करने का अनुरोध करता हूं। मैं भविष्य में ऐसी दुखद घटनाओं को रोकने के लिए अग्नि सुरक्षा उपायों की गहन समीक्षा और सख्त निगरानी की अपील करता हूं।"
घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए पश्चिम बंगाल कांग्रेस अध्यक्ष शुभंकर सरकार ने भी कोलकाता नगर निगम की आलोचना की। उन्होंने कहा, "यह एक दुखद घटना है। आग लग गई...बहुत से लोग अभी भी इमारत में फंसे हुए हैं। वहां कोई सुरक्षा नहीं थी...मुझे नहीं पता कि निगम क्या कर रहा है।''
ये भी पढ़ें- Kalighat Skywalk: स्काईवॉक से बदली कोलकाता के कालीघाट की तस्वीर, CM ममता ने किया उद्घाटन
-
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट












Click it and Unblock the Notifications