कोलकाता के LIC बिल्डिंग में लगी आग, फायर ब्रिगेड मौके पर
कोलकाता के जवाहर लाल नेहरू रोड पर स्थित एलआईसी बिल्डिंग में गुरुवार सुबह आग लग गई। दमकल विभाग की 10 गाड़िया मौके पर पहुंच कर आग को काबू में करने का प्रयास कर रही है। अभी तक किसी के भी बिल्डिंग में फंसे होने की सूचना नहीं है।

मिली जानकारी के मुताबिक यह आग सुबह 10:20 पर 16वें मंजिल पर स्थित एलआईसी ऑफिस में लगी। थोड़ी ही देर में यह आग अन्य मंजिलों पर भी पहुंच गई। 19 मंजिला इस बिल्डिंग में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) और अन्य कई संस्थाओं की शाखाएं हैं।
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में कोलकाता सर्किल के चीफ जनरल मैनेजर, पीपी सेनगुप्ता ने बताया कि बिल्डिंग से सभी लोग सुरक्षित नीचे उतर आएं हैं। किसी के फंसे होने की सूचना नहीं हैं। फायर बिग्रेड के अधिकारी ने बताया कि आग को बुझाने के लिए 10 फायर टेंडर को मौके पर भेजा गया है। जल्द ही आग पर काबू पा लिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications