कोलकाता के बगरी बाजार में लगी भीषण आग, दमकल की 30 गाड़ियां बुझाने में जुटी
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के बगरी बाजार के कैनिंग स्ट्रीट में देर रात भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि इसे बुझाने के लिए दमकल की 30 गाड़ियों को मौके पर लगाया गया। आग की वजह से बाजार का तमाम हिस्सा जलकर राख हो गया। हालांकि इस हादसे में किसी के भी घायल होने की खबर नहीं है, लेकिन भीषण आग की वजह से काफी नुकसान हुआ है। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां अभी भी आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं।

कोलकाता के मेयर सोवान चटर्जी ने बताया कि यह आग देर रात 2.45 बजे लगी थी, हम आग को बुझाने की हर संभव कोशिश कर रहे हैं। लेकिन आग को बुझाना काफी मुश्किल हो रहा है क्योंकि यह कई बिल्डिंग में लग गई है। किसी के भी घायल होने की खबर नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications