महिला के लिए फरिश्ते बने ये 3 युवक, रेप की कोशिश करने वाले ऑटो ड्राइवर को दबोचा

कोलकाता के ईडन कोर्ट परिसर में एक महिला से छेड़छाड़ और मारपीट करने के आरोप में एक ऑटो ड्राइवर को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ऑटो ड्राइवर शुभाजीत नाग गलत इरादों से महिला को सुनसान जगह पर लेकर गया और उससे जोर-जबरदस्ती करने लगा। जब महिला ने अपना बचाव किया, तो वो उसका गला दबाने लगा।

नई दिल्ली। कोलकाता के ईडन कोर्ट परिसर में एक महिला से छेड़छाड़ और मारपीट करने के आरोप में एक ऑटो ड्राइवर को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ऑटो ड्राइवर शुभाजीत नाग गलत इरादों से महिला को सुनसान जगह पर लेकर गया और उससे जोर-जबरदस्ती करने लगा। जब महिला ने अपना बचाव किया, तो वो उसका गला दबाने लगा। महिला की चीख-पुकार सुनकर वहां पास में मौजूद तीन युवक आए और ड्राइवर के चंगुल से उसे छुड़ाया। युवकों ने आरोपी ड्राइवर को पकड़ पुलिस के हवाले किया।

Auto

मंगलवार रात करीब 9:15 बजे महिला ने साल्ट लेक एरिया से घर जाने के लिए ऑटो लिया था। महिला केस्टोपुर-वीआईपी रोड क्रॉसिंग जाना था, लेकिन ऑटो ड्राइवर उसे दूसरे ही रास्ते ले जाने लगा। महिला को जब शक हुआ तो उसने ड्राइवर से कहा कि वो उसे सॉल्ट लेक 2016 बस स्टैंड उतार दे, तो उसने कहा कि वो उसे दूसरे रास्ते से ले जा रहा है। इसके बाद ऑटो ड्राइवर उसे एक सुनसान सड़क पर ले गया जहां स्ट्रीट लाइट भी नहीं थीं।

ये भी पढ़ें: ट्रेन के आगे कूदी 12वीं की छात्रा, क्लास के लड़के-लड़कियां करते थे छेड़खानी

महिला ने उसे तुरंत वहां से वापस चलने को कहा, लेकिन फिर उसने ऑटो रोक दिया। ऑटो ड्राइवर ने महिला का फोन छीनकर फेंक दिया और छेड़छाड़ करने लगा। जब उसने अपना बचाव किया तो वो उसका गला दबाने लगा। महिला की चीखें सुनकर वहां पास में मौजूद लोग मौके पर पहुंचे। अजय नासरकर, जलाल अली मोलाह और साबेद अली मोलाह जब ऑटो की तरफ बढ़े तो उन्हें देखकर ड्राइवर भागने लगा, लेकिन उन्होंने उसे पकड़ लिया।

आरोपी ऑटो ड्राइवर को अपहरण, छेड़छाड़, बदसलूकी और जान से मारने की धमकी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने ऑटो की सीज कर लिया है और मजिस्ट्रेट के सामने पीड़ित महिला का बयान जल्द ही दर्ज किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: राष्ट्रीय स्तर की टेनिस खिलाड़ी के साथ सरेआम छेड़छाड़, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+