कोएना मित्रा ने गलत फोटो शेयर कर राहुल गांधी पर साधा निशाना, हो गईं ट्रोल
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को केरल वायनाड सीट से नामांकन किया है। इस दौरान उनकी रैली में केरल में कांग्रेस की सहयोगी पार्टी के आईयूएमएल की कार्यकर्ता भी शामिल हुए। यह रैली अब दूसरी वजहों से चर्चा में है। सोशल मीडिया पर आईयूएमएल के झंड़े को पाकिस्तान का झंड़ा कहकर प्रचारित किया जा रहा है। इसी बीच बॉलीवुड की एक्ट्रेस कोएना मित्रा ने इस मामले पर ट्वीट किया है। कोएना ने सोशल मीडिया पर लिखा कि, टोपी लगाए हुए लोगों से सड़कें भरी हुईं थी, उनके हाथ में हरे और सफेद रंग के झंडे थे। लेकिन वे (राहुल गांधी) वहां नहीं थे।

हला विभाजन आतंकवादी जिन्ना द्वारा किया गया था, अगला राहुल गांधी करा सकता है
कोएना मित्रा ने अपने ट्विटर अकाउंट से गुरुवार को जो फोटो ट्वीट की है वह 2016 की है। जो कि इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग(आईयूएमएल) के एक नेता की यात्रा की है। कोएना ने अपने ट्वीट में लिखा कि, वायनाड में राहुल गांधी का स्वागत 'इस्लामिक झंडो' से हुआ है। कोएना ने लिखा कि, पहला विभाजन आतंकवादी जिन्ना द्वारा किया गया था, अगला राहुल गांधी करा सकता है। इस्लामिक झंडों ने उनका केरल में स्वागत किया। कांग्रेस का घोषणापत्र जिहाद समर्थक और भारतीय जवान का विरोधी है। ग़ज़वा-ए-हिंद के लिए कोई मेहनत कर रहा है।
ट्वीट कर हुईं ट्रोल
इस ट्वीट के बाद कोएना मित्रा ट्विटर पर ट्रोल हो रही हैं। लोग उनके ट्वीट पर कई तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एंडी जे नाम का एक ट्विटर यूजर ने लिखा कि, कम जानकारी स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होती है। 2016 की घटना को 2018 में दिखाया जा रहा है। तो वहीं एक अन्य यूजर ने कोएना मित्रा को व्हाट्सएप यूनिवर्सिटी के ग्रेजुएट होने के लिए बधाई दी है।
कोबरापोस्ट के स्टिंग में फंस चुकी हैं कोएना
बता दें कि, इस साल फरवरी में कोएना एक स्टिंग ऑपरेशन में फंसी थीं। जिसमें वह बीजेपी के लिए पैसे लेकर उनके पक्ष में ट्वीट करने के लिए राजी हो गईं थी। इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट, केरल गठबंधन का हिस्सा है जिसमें कांग्रेस भी शामिल है। गठबंधन वर्तमान में विपक्ष में है। केरल में फिलहाल वामपंथी पार्टी सत्ता में है। केरल में 17 वीं लोकसभा के लिए चौथे चरण के मतदान होना है।
जानिए वायनाड सीट के बारे में सबकुछ, जहां से चुनाव लड़ रहे हैं राहुल गांधी












Click it and Unblock the Notifications