'MP वीरेंद्र, कोडिकुन्निल के नाम पर विचार नहीं', भर्तृहरि के प्रोटेम स्पीकर बनने पर कांग्रेस ने उठाए सवाल
सात बार के सांसद भर्तृहरि महताब को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया है। जिसको लेकर अब कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा है कि 8वीं लोकसभा में सबसे वरिष्ठ सांसद कोडिकुन्निल सुरेश (कांग्रेस) और वीरेंद्र कुमार (भाजपा) हैं। लेकिन प्रोटेम स्पीकर बनाने के लिए इन दोनों नामों पर विचार नहीं किया गया।
बीजेपी सांसद भर्तृहरि महताब को 18वीं लोकसभा का प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किए जाने पर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने ट्वीट कर विरोध किया। उन्होंने कहा कि परंपरा के अनुसार अधिकतम कार्यकाल पूरे करने वाले सांसदों को प्रोटेम स्पीकर नियुक्त करते हैं। लेकिन ऐसा नहीं किया गया।

एक्स पर एक पोस्ट में जयराम रमेश ने कहा, "परंपरा के अनुसार, जिस सांसद ने अधिकतम कार्यकाल पूरा किया है, उसे पहले दो दिनों के लिए प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया जाता है, जब सभी नवनिर्वाचितों सांसद को शपथ दिलानी होती है। 18वीं लोकसभा में सबसे वरिष्ठ सांसद कोडिकुन्निल सुरेश (कांग्रेस) और वीरेंद्र कुमार (भाजपा) हैं, जो अब अपना 8वां कार्यकाल पूरा कर रहे हैं, इसलिए यह उम्मीद थी कि कोडिकुन्निल सुरेश होंगे इसके बजाय, 7 बार के सांसद भर्तृहरि महताब को प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया गया है, वे 6 बार बीजेडी के सांसद थे और अब भाजपा के सांसद हैं।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भर्तृहरि महताब को प्रोटेम स्पीकर के पद पर नियुक्त किया है। इसकी जानकारी संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने दी। एक्स पर एक पोस्ट कर उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति ने सुरेश कोडिकुन्निल, टीआर बालू, राधा मोहन सिंह, फग्गन सिंह कुलस्ते और सुदीप बंदोपाध्याय को आर्टिकल 99 के तहत प्रोटेम स्पीकर के सहायक के तौर पर काम करने के लिए नियुक्त किया है। जबकि प्रोटेम स्पीकर का पद पर भर्तृहरि महताब को सौंपा गया है।
किरेन रिजिजू ने एक्स पर एक पोस्ट कर बताया कि राष्ट्रपति ने सुरेश कोडिकुन्निल, टीआर बालू, राधा मोहन सिंह, फग्गन सिंह कुलस्ते और सुदीप बंदोपाध्याय को आर्टिकल 99 के तहत प्रोटेम स्पीकर के सहायक के तौर पर काम करने के लिए नियुक्त किया है












Click it and Unblock the Notifications