Kochi: गरुड़ रनवे पर भारतीय नौसेना का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत

Helicopter Crash: कोच्चि में नौसेना मुख्यालय में शनिवार दोपहर चेतक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में एक सैनिक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यह दक्षिणी नौसेना कमान के मुख्यालय आईएनएस गरुड़ के रनवे पर हुआ। हेलीकॉप्टर का रोटर ब्लेड रनवे से टकरा गया। यह घटना एक प्रशिक्षण उड़ान के दौरान घटी।

सूत्रों के मुताबिक, रनवे पर मौजूद सैनिक की हेलीकॉप्टर के रोटर ब्लेड की चपेट में आने से मौत हो गई। दुर्घटना के समय विमान में चालक दल के दो सदस्य सवार थे। यह दुर्घटना नौसेना मुख्यालय में आईएनएस गरुड़ रनवे पर हुई। हादसे में मृतक की पहचान योगेंद्र सिंह के रूप में हुई है।

Kochi News Helicopter

भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार और भारतीय नौसेना के सभी कर्मियों ने मौत पर शोक व्यक्त किया और योगेन्द्र सिंह एलएएम को श्रद्धांजलि अर्पित की है। जिन्होंने कोच्चि में दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में अपनी जान गंवा दी और शोक संतप्त परिवार के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की।

शुरुआती रिपोर्टों में दावा किया गया है कि दुर्घटना में हेलीकॉप्टर के पायलट समेत दो लोग घायल हो गए। दोनों का नौसेना मुख्यालय के संजीवनी अस्पताल में इलाज चल रहा है। यह घटना शनिवार दोपहर करीब 2 बजकर 30 मिनट पर नियमित प्रशिक्षण के दौरान हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के बाद कोच्चि हार्बर पुलिस मौके पर पहुंच गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+