रेलवे की नई सौगात, वेटिंग टिकट कंफर्म होगा कि नहीं ऐसे कर सकेंगे पता
रेलवे की नई सौगात, रेल टिकट कंफर्म होगा कि नहीं ऐसे करें पता
नई दिल्ली। ट्रेन से सफर करने वाले लोगों के लिए सबसे बड़ी परेशानी होती है कंफर्म टिकट पाना। अगर पीक सीजन हो तो कंफर्म टिकट पाना और भी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में लोग वेटिंग टिकट लेकर इस उम्मीद में रहते हैं कि शायद उनकी टिकट कंफर्म हो जाएगी। ये कौतुहल रेल खुलने के दिन तब तक जारी रहता है जब तक की ट्रेन का रिजर्वेशन चार्ट नहीं बन जाता। लेकिन अब जल्द ही आपको इस समस्या से निजात मिल जाएगा। जी हां जल्द ही आपको टिकट देते वक्त ही पता चल जाएगी की आपका वेटिंग टिकट कंफर्म होगा या नहीं।

रेलवे बताएगी वेटिंग टिकट कंफर्म होगा या नहीं
रेलवे जल्द एक ऐसी व्यवस्था शुरू करने जा रही है जो वेटिंग टिकट पाने वाले यात्रियों को बताएगा कि सफर के दिन तक उनकी टिकट कंफर्म होगा या नहीं। जल्द ही रिजर्वेशन काउंटर पर टिकट बुक कराने के दौरान यात्रियों को स्क्रीन पर बताएग जाएगा कि उनका वेटिंग टिकट कंफर्म होगा या नहीं।

रेलवे की नई सुविधा
यात्रियों को ये सुविधा देने के लिए रेलवे बोर्ड ने सेंटर फॉर रेलवे इंफार्मेशन सिस्टम (क्रिस) को सॉफ्टवेयर तैयार करने को कहा है। क्रिस के इस सकॉफ्टवेयर की मदद से वेटिंग टिकट लेने वाले यात्रियों को बताएगा जाएगा कि उनका टिकट सफर के दिन तक कंफर्म होगा या नहीं। दरअसल ट्रेनों में बीच के स्टेशनों का कोटा होता है। ऐसे में अगर बीच के स्टेशनों पर अगर कोई यात्री टिकट नहीं लेता है तो वेटिंग टिकट वाले यात्रियों को बर्थ दे दिया जाएगा।

रेलवे कोटा
रेलवे रिजर्वेशन के लिए कई कोटा होते हैं, जो अलग-अलग श्रेणियों में होते हैं। अगर वो कोटा पूरा नहीं होता तो भी वेटिंग वाले यात्री को सफर के दौरान सीट मिल जाएगी। अगर रेलवे के किसी भी श्रेणी में सीट फुल नहीं होता को वेटिंग टिकट कंफर्म होने की संभावना बढ़ जाती है।

वेटिंग टिकट कंफर्म होने की जानकारी
रेलवे ने लोगों की परेशानी को खत्म करने के लिए क्रिस को नया सॉफ्टवेयर बनाने को कहा है। इस सॉफ्टवेर की मदद से टिकट काउंटर या आईआरसीटीसी की साइट से टिकट बुक करने के दौरान कंप्यूटर पर वेटिंग टिकट के साथ-साथ टिकट के कंफर्म होने की संभावना की जानकारी दी जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications