Tejashwi Yadav Marriage Fixed: जानिए कौन है तेजस्वी यादव की दुल्हनिया, क्या करती हैं, कहां रहती हैं?
नई दिल्ली, 08 दिसंबर। राजद सुप्रीमो लालू यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव की शादी का इंतजार केवल उनके घरवालों को ही नहीं बल्कि उनके समर्थकों को भी था। तेजस्वी जहां भी जाते थे तो उनसे एक ही सवाल बार-बार पूछा जाता था कि आप शादी कब रहे हैं? , तेजस्वी अक्सर इस सवाल के जवाब को या टाल देते थे या फिर मुस्कराकर आगे बढ़ जाते थे लेकिन अब ऐसा नहीं हो पाएगा क्योंकि वो घड़ी आ गई है। जी हां, तेजस्वी की शादी पक्की हो गई है और वो 9 दिसंबर को सगाई करने जा रहे हैं, उनकी सगाई कल दिल्ली में ही होने वाली हैं और इस खास अवसर के लिए इस वक्त लालू का पूरा परिवार दिल्ली में मौजूद है।

बहन की शादी की पु्ष्टि
32 साल के तेजस्वी की शादी की बात को कन्फर्म उनकी बहन रोहिणी आचार्य ने Tweet के जरिए किया है। उन्होंने लिखा है कि 'भाई के सिर पर सेहरा है सजने वाला ,खुशियों से गुलजार घर का आँगन है होने वाला' लेकिन उन्होनें ये नहीं बताया कि आखिर तेजस्वी की शादी हो किससे रही है?
Recommended Video

तेजस्वी की होने वाली पत्नी का नाम राजश्री है!
मीडिया सूत्रों की माने तो तेजस्वी की होने वाली पत्नी का नाम राजश्री है और वह हरियाणा के रेवाड़ी जिले के रहनेवाली हैं। कहा जा रहा है कि वो तेजस्वी यादव की पुरानी मित्र हैं और उनकी जाति की भी नहीं हैं। कहा जा रहा है कि लड़की का परिवार दिल्ली में ही रहता है। वो और तेजस्वी दोनों दिल्ली के ही आरके पुरम दिल्ली पब्लिक स्कूल में साथ पढ़े हैं।

वायरल हुई फेक तस्वीर
फिलहाल अटकलों का बाजार गर्म है। इसी बीच एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसे कि मिसेज तेजस्वी कहकर वायरल किया जा रहा है, लेकिन वो फेक है। उस तस्वीर के फेक होने की पुष्टि लालू के परिवार वालों की ओर से भी कर दी गई है। वायरल हो रही तस्वीर बिहार के दिग्गज नेता शरद यादव के भाई की पोती की बताई जा रही है, लेकिन ये बात भी सही है या नहीं इस बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता है।

42000 लड़कियों ने भेजा था प्रपोजल
आपको बता दें कि तेजस्वी यादव देश के मोस्ट एलिजिबल बैचलर में से एक रहे हैं। साल 2016 में वो जब बिहार के उपमुख्यमंत्री थे , उस वक्त उन्होंने राज्य में सड़कों की स्थिति में सुधार के लिए जनता से सुझाव मांगे थे और लोगों से कहा था कि सड़क निर्माण की शिकायतों के लिए जनता सीधे उनसे बात कर सकती है और इसलिए उन्होंने अपना whatsapp नंबर रिलीज किया था लेकिन उस नंबर पर शिकायतों की जगह उनके लिए शादी के प्रपोजल आने लगे। अधिकारियों ने बताया था कि तेजस्वी को 42000 लड़कियों ने शादी के लिए मैसेज किया है, दरअसल लड़कियों को लगा कि यह तेजस्वी यादव का पर्सनल नंबर है।
तेजस्वी की पत्नी पर सस्पेंस बरकरार है?
इस बात से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि तेजस्वी की शादी का क्रेज कितना है इसलिए ही लोग तेजस्वी यादव की पत्नी के बारे में जानने को बेताब है लेकिन अभी भी उनकी होने वाली पत्नी पर सस्पेंस बरकरार है, देखते हैं इस सस्पेंस पर से पर्दा कब उठता है? मालूम हो कि कक्षा नौ तक पढ़ाई करने वाले तेजस्वी यादव फिलहाल इस वक्त राघोपुर सीट से विधायक हैं और वो साल 2015 से 2017 तक बिहार के उप मुख्यमंत्री भी रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications