Lok Sabha Election 2024: पांचवें चरण का मतदान आज, जानिए क्या-क्या रहेगा बंद?

5th Phase of Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर 5वें चरण का मतदान आज होने जा रहा है। 8 राज्यों की 49 लोकसभा सीटों पर वोटिंग की जाएगी। पांचवें चणे में जिन सीटों पर मतदान होना है, उनमें उत्तर प्रदेश की 14, महाराष्ट्र की 13, पश्चिम बंगाल की 7, बिहार और ओडिशा की पांच-पांच, झारखंड, जम्मू कश्मीर और लद्दाख की एक-एक सीट शामिल है।

ऐसे में पांचवें चरण में मतदान के चलते सोमवार को क्या-क्या बंद रहेगा, जानिए इसकी बारे में सारी डिटेल्स?

Lok Sabha elections 2024

जानिए कहां-कहां है आज वोटिंग

  1. बिहार: सीतामढी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, सारण, हाजीपुर
  2. उत्तर प्रदेश: मोहनलालगंज, लखनऊ, अमेठी, रायबरेली, जालौन, झाँसी, हमीरपुर, बांदा, कौशांबी, बाराबंकी, फैजाबाद, कैसरगंज, गोंडा
  3. महाराष्ट्र: धुले, डिंडोरी, नासिक, कल्याण, पालघर, भिवंडी, ठाणे, मुंबई उत्तर, मुंबई उत्तर-पश्चिम, मुंबई उत्तर-पूर्व, मुंबई उत्तर-मध्य, मुंबई दक्षिण-मध्य, मुंबई दक्षिण
  4. लद्दाख: लद्दाख
  5. झारखंड: चतरा, कोडरमा, हज़ारीबाग
  6. ओडिशा: बरगढ़, सुंदरगढ़, बोलांगीर, कंधमाल, अस्का
  7. जम्मू और कश्मीर: बारामूला
  8. पश्चिम बंगाल: बनगांव, बैरकपुर, हावड़ा, उलुबेरिया, श्रीरामपुर, हुगली, आरामबाग

बैंकों की छुट्टी

लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के मतदान के कारण कई शहरों में निजी और सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक सोमवार, 20 मई को बंद रहेंगे। ओडिशा, उत्तर प्रदेश, झारखंड, लद्दाख, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, बिहार और जम्मू-कश्मीर में जहां-जहां वोटिंग है, वहां बैकों के अवकाश रहेंगे। इसके साथ ही आरबीआई के मुताबिक 20 मई को बेलापुर और फाइनेंशियल हब मुंबई में बैंक बंद रहेंगे।

स्कूल और कॉलेजों की छुट्टी

छह राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों के कुछ शहरों में होने वाली वोटिंग के मद्देनजर स्कूल और कॉलेजों की छुट्टी भी रहेगी। जिन शहरों में वोटिंग है, वहां सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।

दरअसल, कई स्कूल और कॉलेज चुनाव के दौरान मतदान केंद्र के रूप में काम करते हैं। ऐसे में चुनावी प्रक्रिया के सुचारू संचालन में भी स्कूलों के बंद रहने से मदद मिलती है।

वाणिज्यिक प्रतिष्ठान और कारखानों में अवकाश

मतदान के दिन जिलों में स्कूल के अलावा वाणिज्यिक प्रतिष्ठान और कारखानों में अवकाश रहेगा। सभी उद्यमियों, कारखाना प्रबंधकों को मतदान के दिन सार्वजनिक अवकाश रखने का निर्देश दिया है। इसी के साथ शराब की दुकानें भी वोटिंग के दौरान बंद रहेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+