LOCKDOWN 3: अगर आपका एरिया पड़ता है ऑरेंज जोन में तो जानिए क्या खुलेगा क्या रहेगा बंद
नई दिल्ली। कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्र सरकार ने लॉकडाउन को 3 मई से बढ़ाकर 17 मई, 2020 तक कर दिया गया है। बता दें कि लॉकडाउन को बढाने के लिए कई मुख्यमंत्रियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अनुरोध किया था जिसके बाद सरकार ने अब यह फैसला लिया है। इसी बीच सरकार ने कोरोना की चपेट में आए देशभर के जिलों को तीन जोन (रेड, ग्रीन, ऑरेंज) में बांट दिया है। लॉकडाउन के दौरान अलग-अलग जोन में आने वाले जिलों को कुछ छूट भी दी गई है।

इन सेवाओं पर रोक जारी
गृह मंत्रालय ने इस दिशा में एक गाइडलाइन जारी की है जिसमें ऑरेंज और ग्रीन जोन में शामिल जिलों को लॉकडाउन में कुछ ढील दी है। लेकिन कुछ गतिविधियां पूरे भारत में सभी जोन में बंद रहेंगी जिसमें हवाई मार्ग, रेल, मेट्रो और सड़क मार्ग द्वारा अंतर्राज्यीय आवागमन सहित स्कूलों, कॉलेजों, और अन्य शैक्षिक और प्रशिक्षण या कोचिंग संस्थानों का संचालन शामिल है। अगर आपका क्षेत्र ऑरेंज जोन में आता है तो यहां आपको मिलने वाली छूट के बारे में हम बताने जा रहे हैं।

ऑनलाइन डिलिवरी को मिली मंजूरी
ऑरेंज जोन के जिलों में 4 मई से टैक्सी और कैब एग्रीगेटर्स को एक गाड़ी में केवल 1 ड्राइवर और 2 यात्री की अनुमति दी गई है। इसके अलावा ऑरेंज जोन में व्यक्तियों और वाहनों के अंतर-जिला आवागमन को केवल कुछ गतिविधियों के लिए अनुमति दी जाएगी। चौपहिया वाहनों में ड्राइवर के अलावा अधिकतम 2 यात्रियों के सफर करने की अनुमति दी गई है। वहीं, ऑरेंज और ग्रीन जोन में सभी सामानों के ऑनलाइन डिलिवरी की भी छूट दी गई है। गृह मंत्रालय ने अपने एडवाइजरी में कहा है कि 17 मई तक गर्भवती महिलाएं और बुजुर्ग घरों में ही रहें।

क्या है रेड, ग्रीन और ऑरेंज जोन
गौरतलब है कि बढ़ते संक्रमित मामलों को देखते हुए सरकार अपनी रणनीति में लगातार बदलाव कर रही है और जिलों को जोन में बांटने का काम किया जा रहा है। ग्रीन जोन में उन जिलों को शामिल किया गया है जहां पहले कोरोना का मरीज मिल चुके हैं लेकिन पिछले 21 दिन में कोई नया केस नहीं आया है। इस जोन में रेड ऑरेँज जोन वाले भी जिले शामिल हो सकते हैं। वहीं रेड जोन में उन जिलों को रखा गया है जहां कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार वृद्धी हो रही है।
यह भी पढ़ें: जेल में बंद राम रहीम बोला- मेरे खाते खोल दें, कोरोना रिलीफ फंड में 4 करोड़ देना चाहता हूं












Click it and Unblock the Notifications