उद्धव ठाकरे के सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद जानें क्या बोले शिवसेना सांसद संजय राउत
मुंबई, 29 जून: महाराष्ट्र मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बुधवार को इस्तीफा दे दिया। ठाकरे के इस्तीफे के बाद शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि महाराष्ट्र ने आज एक संवेदनशील और संस्कारी मुख्यमंत्री खो दिया। राउत ने कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने बेहद शालीनता से पद छोड़ दिया।

शिंदे की बगावत के बाद संजय राउत ने बोली थी ये बात
मालूम हो ये संजय राउत ही है जिन्होंने शिवसेना मंत्री एकनाथ शिंदे की बगावत के बाद कहा था ये महाराष्ट्र है राजस्थान या मध्यप्रदेश नहीं है। हमारी सरकार पर कोई संकट नहीं है।

यह शिवसेना की शानदार जीत की शुरुआत है
बता दें राउत ने एक ट्वीट में ये बात कहीं। उन्होंने यह भी कहा कि यह शिवसेना की शानदार जीत की शुरुआत है। हम पिटेंगे, हम जेल जाएंगे, लेकिन बालासाहेब की शिवसेना को जलाते रहेंगे।

"संख्याओं का खेल खेलने" में कोई दिलचस्पी नहीं
गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महा विकास अघाड़ी सरकार को कल विधानसभा में फ्लोर टेस्ट लेने के लिए महाराष्ट्र के राज्यपाल के निर्देश पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। जिसके बाद उद्धव ठाकरे ने यह कहते हुए सीएम पद छोड़ दिया कि उन्हें "संख्याओं का खेल खेलने" में कोई दिलचस्पी नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications