संजय राउत और उर्मिला से लेकर करण जौहर की पार्टी तक, 10 पॉइंट में जानिए कंगना ने किसपर क्या कहा

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत बीते कुछ समय से सुर्खियों में बनी हुई हैं। ये सब तब शुरू हुआ जब उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत मामले में अपनी बात रखनी शुरू की। बाद में उन्होंने मुंबई पुलिस, महाराष्ट्र सरकार और बॉलीवुड इंडस्ट्री को लेकर भी कई विवादित बातें कहीं। कंगना ने इंडस्ट्री में ड्रग्स को लेकर भी काफी बड़े खुलासे किए थे। जिसके बाद ना केवल उनकी इंडस्ट्री के लोगों से बल्कि महाराष्ट्र सरकार से भी जुबानी जंग हुई। कंगना के मुंबई स्थित ऑफिस में तोड़फोड़ से मामला और भी ज्यादा गर्मा गया।

कुछ अभिनेत्रियों ने खरी-खोटी सुनाई

कुछ अभिनेत्रियों ने खरी-खोटी सुनाई

वहीं अभिनेत्री और सपा सांसद जया बच्चन के संसद में दिए भाषण के बाद कंगना ने जो ट्वीट किया, उसके बाद उन्हें फिर कुछ अभिनेत्रियों ने खरी-खोटी सुना दी। अब कंगना ने एक न्यूज चैनल को इंटरव्यू दिया है और हर उस मुद्दे पर अपनी बात रखी है, जिसके चलते वो चर्चा में बनी हुई हैं। तो चलिए 10 पॉइंट में जान लेते हैं कि कंगना ने किसपर क्या कहा है।

संजय राउत का कंगना को 'हरामखोर' कहना

संजय राउत का कंगना को 'हरामखोर' कहना

संजय राउत के आपत्तिजनक बयान पर कंगना ने कहा, 'मेरे साथ गंदा सलूक हुआ और गंदी गालियां दी गईं, हरामखोर कहा, जब मैंने इसका मतलब देखा तो पता चला कि मुफ्तखोर। मैं हाईएस्ट पेड अभिनेत्री हूं, तो पिछले साल का मेरा टैक्स 15-20 करोड़ था। उसका भी छोटा हिस्सा महाराष्ट्र की अर्थव्यवस्था पर लगा। जो 25 से 30 लोग मेरे लिए काम करते हैं और हर फिल्म शूट के लिए 200 से 300 लोग काम करते हैं, मेरी फिल्म थियेटर में आती हैं, तो उन हजारों लोगों के लिए मैं रोजगार उत्पन्न करती हूं। मेरा टैक्स सलैब अधिक है जो 40-50 फीसदी के बीच होता है। मेरी आमदनी का 40-45 फीसदी आता है, बाकि सब महाराष्ट्र सरकार के उसमें जाता है। तो वहां रहने का काम करने का आप मुझसे टैक्स लेते हैं ना संजय जी? तो आप किस तरह से अर्थव्यवस्था के लिए योगदान कर रहे हैं, मुझे ये जानना है कि आपकी खुद की क्या हैसियत है?'

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर क्या कहा

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर क्या कहा

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को लेकर कंगना ने कहा, 'मैं उद्धव ठाकरे से ये पूछना चाहूंगी कि उन्हें बालासाहेब ठाकरे से सबकुछ विरासत में मिला है। लेकिन मैं उनसे पूछना चाहती हूं कि शिवसेना के बुनियादी मूल्य क्या हैं। आज वो सोनिया सेना बन गई है... तो मुफ्तखोर कौन है? मैंने आपको बताया है कि मैं जो कुछ भी कमाती हूं उसका उपयोग महाराष्ट्र के लिए किया जा रहा है।'

'मुंबई पीओके जैसी महसूस हो रही है' वाले बयान पर

'मुंबई पीओके जैसी महसूस हो रही है' वाले बयान पर

अपने 'मुंबई पीओके जैसी महसूस हो रही है' वाले बयान पर कंगना ने कहा, 'मुझे कहा गया कि वो मेरा मुंह तोड़ देंगे, मैं हरामखोर हूं और मैंने यही कहा कि ये मुंबई जैसी नहीं लग रही, पीओके जैसी लग रही है- तो उन्होंने इसका भी फायदा उठाया और मुझे लिंच करने के लिए भीड़ इकट्ठा करने की कोशिश की। मैंने कहा था पीओके, लेकिन मुझे सीरिया कहना चाहिए था। जब राहुल गांधी कहते हैं कि भारत सीरिया जैसा है, तो उन्हें तो किसी ने लिंच नहीं किया। किसी ने उनका घर नहीं तोड़ा। इन लोगों के साथ मसला क्या है?'

केंद्र से वाई कैटिगरी सुरक्षा मिलने पर

केंद्र से वाई कैटिगरी सुरक्षा मिलने पर

कंगना को मुंबई जाते समय जब केंद्र सरकार की ओर से वाई कैटिगरी की सुरक्षा दी गई तो इसपर भी बहुत से लोगों ने सवाल उठाया था। इसपर कंगना ने कहा, 'जैसे भीड़ ने साधुओं की हत्या की, वैसे ही वो लोग मेरे आसपास भीड़ इकट्ठा करके मुझे मारने की कोशिश में थे। मैंने ये देखा भी। पूरा देश यह देख सकता था... मेरी बहन ने गृहमंत्री के कार्यालय से संपर्क किया और चिंता व्यक्त की कि ये लोग उसे मारने की कोशिश कर रहे हैं, पूरे राज्य को उसके खिलाफ कर रहे हैं, वो भी झूठ के आधार पर। फिर दो दिन बाद हमें गृहमंत्री के कार्यालय से फोन आता है और कहा जाता है, 'आप सावधान रहिए। आपको सच में खतरा है और आपको वाई प्लस सुरक्षा मिलेगी।'

बीएमसी द्वारा घर तोड़े जाने पर

बीएमसी द्वारा घर तोड़े जाने पर

बीएमसी द्वारा घर तोड़े जाने पर कंगना ने कहा, 'बीएमसी ने ताला तोड़ा, उन्होंने घर को पूरी तरह से तोड़ दिया। उन्होंने मेरे घर का ताला तोड़ा और कम से कम 40-50 घर तोड़ने वाले लाए थे... जब मैंने वो देखा तो मुझे ऐसा महसूस हुआ कि मेरा रेप हुआ है, मैंने मानसिक और मनोवैज्ञानिक रूप से खुद को परेशान महसूस किया।'

उर्मिला मातोंडकर ने कहा था 'विक्टिम कार्ड खेल रहीं कंगना'

उर्मिला मातोंडकर ने कहा था 'विक्टिम कार्ड खेल रहीं कंगना'

उर्मिला मातोंडकर के बयान पर कंगना रनौत ने कहा, 'मैंने उर्मिला मातोंडकर द्वारा दिया गया एक बहुत अपमानजनक इंटरव्यू देखा है। जिस तरह से वो मेरे बारे में बोल रही थीं, मुंह बना रही थीं और मेरे संघर्ष का मजाक उड़ा रही थीं, मुझपर हमला किया कि मैं भाजपा से टिकट लेने कोशिश कर रही हूं। मेरे लिए टिकट प्राप्त करना बहुत कठिन नहीं है। यहां तक कि उर्मिला भी सॉफ्ट पॉर्न स्टार हैं। वो पक्का अपनी एक्टिंग के लिए नहीं जानी जातीं, तो वो किसके लिए जानी जाती हैं? सॉफ्ट पॉर्न के लिए ना। अगर वो टिकट पा सकती है तो मैं क्यों नहीं?'

सुशांत के लिए न्याय या फिर राजनीतिक लाभ

सुशांत के लिए न्याय या फिर राजनीतिक लाभ

कंगना से जब पूछा गया कि वह सुशांत के न्याय के लिए लड़ रही हैं या राजनीतिक लाभ के लिए या फिर 'ड्रग वॉर' के लिए तो उन्होंने कहा, 'मैं वास्तव में केवल अपने लिए लड़ रही हूं और इससे कई लोगों को मुझसे प्रेरणा मिलेगा। जब आपके रास्ते में कांटे आते हैं, चट्टाने आती हैं तो आप उनको हटाते हैं आप अपने लिए हटाते हैं, तो आप ये भी जानते हैं कि आप उनसे कूदके, फांदके चले जाएंगे लेकिन बहुत से लोग नहीं जा पाएंगे, तो मैं वो कर रही हूं।'

जय बच्चन को लेकर कंगना ने क्या कहा?

जय बच्चन को लेकर कंगना ने क्या कहा?

उन्होंने जया बच्चन को लेकर कहा, 'मैंने ड्रग रैकिट का सामना किया और उन्होंने मुझे जेल भेजने की कोशिश की। उस बारे में जया जी ने क्या कहा?... वो लोग जिन्होंने मुझपर केस डाला... और उसके आधार पर मुझे 'माई सिली एक्स' तक कहा। उन्होंने दिन दहाड़े मेरा घर तोड़ दिया और हेडलाइन में लिखा कि 'उखाड़ दिया' तो इसपर जया जी ने कुछ क्यों नहीं कहा। वो देखना नहीं चाहती हैं।'

सुशांत और रिया पर बॉलीवुड के विचार

सुशांत और रिया पर बॉलीवुड के विचार

सुशांत और रिया पर बॉलीवुड के विचारों को लेकर कंगना ने कहा, 'हर वो इंसान जो जुल्म के खिलाफ आवाज उठाता है, आप वो देखते होंगे पुरानी फिल्मों में जो होता है, एक इंसान का खून होता है और डाकू सबसे पूछता है कि तुमने कुछ देखा, तुमने कुछ देखा और वो कहते हैं नहीं मैंने कुछ नहीं देखा। वो सब गुनहगार हैं। और बॉलीवुड ने भी यही कहा, इसलिए मुझे लगता है कि अब उन लोगों को शांति से कोई बात समझ नहीं आ रही है। मैं नहीं कहती कि वो सुशांत के लिए न्याय मांगें लेकिन यही संदेश कि एक पिता ने अपना बेटा खोया है, जो कहता था कि मेरे साथ बॉलीवुड में अत्याचार हुआ है, तो ये लोग संतावना नहीं दे सकते थे कि हम आपका दुख समझते हैं। ये क्यों नहीं कह सकते थे ये लोग। तो क्या ये उस खून में हिस्सेदार नहीं हैं।' वहीं रिया पर बॉलीवुड के विचारों को लेकर अभिनेत्री ने कहा कि इनके विचार भी रिमोट कंट्रोल की तरह हैं।

करण जौहर के घर हुई पार्टी पर

करण जौहर के घर हुई पार्टी पर

करण जौहर के घर हुई पार्टी के वायरल वीडियो पर कंगना रनौत ने कहा, 'पार्टी में किसी को भी पहचानना आसान है कि कोई कैसा एक्शन कर रहा है माहौल से पता चलता है कि क्या हो रहा है। लेकिन जहां लोग पार्टी में धुत पड़े हों और शराब ना दिखे, लोग नाक से स्नोट कर रहे हैं और कोई पाउडर आसपास पड़ा हो तो सोचने की बात नहीं है कि वहां कोकीन पड़ी है।'

कंगना के मुंबई और ड्रग्स वाले बयानों पर उर्मिला का तंज- इंडस्ट्री पर एहसान करो और उन लोगों के नाम बताओ

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+