नूपुर शर्मा विवाद के बाद बीजेपी पैनलिस्ट के लिए जारी हुई गाइडलाइन, जानिए क्या है इसमें ?
नई दिल्ली, 07 मई। पैगंबर पर विवादित टिप्पणी के बाद भाजपा ने अपनी पार्टी के प्रवक्ताओं और पैनलिस्टों को लेकर नए दिशा निर्देश जारी किए हैं। पार्टी की नई गाइडलाइन के अनुसार अब सिर्फ आधिकारिक प्रवक्ताओं और पैनलिस्टों को टीवी डिबेट में शामिल होने की इजाजत होगी। इसके साथ ही भाजपा ने अपने प्रवक्ताओं को दिशा निर्देश के साथ कई अन्य सुझाव भी दिए हैं।
Recommended Video

टीवी डिबेट के दौरान नूपुर शर्मा की ओर से पैगंबर पर विवादित टिप्पणी की अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा हुई। कतर, कुवैत, यूएई, पाकिस्तान, मालदीव और इंडोनेशिया समेत कई देशों ने एक टीवी शो के दौरान शर्मा द्वारा की गई टिप्पणी की कड़ी निंदा की है। जिसके बाद भाजपा ने भाजपा ने टीवी शो में जाने वाले प्रतिनिधियों के लिए नए दिशानिर्देश जारी किए हैं। जिसके तहत अब केवल भाजपा के आधिकारिक प्रवक्ताओं और पैनलिस्टों को टीवी डिबेट में शामिल होने की इजाजत होगी। प्रवक्ताओं को डिबेट में धार्मिक प्रतीकों के विषय में टिप्पणी ना करने का निर्देश दिया गया है।
बीजीपी प्रवक्ताओं और टीवी पैनलिस्ट को पार्टी की ओर से दिए गए निर्देश में कहा गया है कि वो संयमित भाषा का ही प्रयोग करें। उत्तेजित न हों और किसी के उकसाने पर भी पार्टी की विचारधारा और सिद्धांतों का उल्लंघन न करें। भाजपा ने अपने प्रतिनिधियों को सलाह दी है कि उन्हें टीवी डिबेट में जाने से पहले विषय के बारे में जानकारी कर लेनी चाहिए। साथ ही यह भी कहा गया कि प्रवक्ताओं को पार्टी के एजेंडे से विचलित नहीं होना चाहिए और किसी के झांसे में न आने का ध्यान रखना चाहिए। उन्हें शो में गरीबों के कल्याण के लिए किए गए कार्यों के बारे में जनता को बताने पर भी ध्यान देना चाहिए।
दरअसल भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा और नवीन कुमार जिंदल को पार्टी ने पैगंबर पर विवादित टिप्पणी के बाद निलंबित कर दिया है। शर्मा की टिप्पणी की अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर निंदा हुई। जिसके बाद पार्टी ने अपने प्रवक्ताओं और पैनलिस्ट्स के लिए नई गाइडलाइन जारी की।












Click it and Unblock the Notifications