हरियाणा और जम्‍मू कश्‍मीर में सीएम योगी ने जहां की रैली वहां जानें भाजपा का क्‍या हुआ हाल?

Haryana and Jammu-Kashmir Election Result 2024: लोकप्रियता और चुनावी अपील के मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद दूसरे स्थान पर उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ का नाम आता हैं। किसी भी राज्‍य में चुनाव हो भाजपा के स्‍टार प्रचारकों की लिस्‍ट में सीएम योगी का नाम दर्ज रहता है।

चुनावों में सीएम योगी की रैली की जबरदस्‍त मांग रहती है कि क्‍योंकि योगी की रैली में जनसैलान उमड़ता है। सीधे तौर पर कहें सीएम योगी की रैली मतलब जीत की गारंटी माना जाता है। ये ही वजह थी कि हरियाणा और जम्‍मू-कश्‍मीर में हुए हाल ही में चुनावों में पार्टी ने सीएम योगी की लोकप्रियता का लाभ उठाने के लिए राज्‍यों में कई रैलियां करवाई।

आइए जानते हैं क्‍या सीएम योगी की रैलियां भाजपा की जीत में मददगार साबित हुई? सीएम योगी ने जिन हरियाणा और जम्‍मू-कश्‍मीर की जिन सीटों पर रैलियां की वहां पर भाजपा को जीत मिली या हार?

up cm yogi

हरियाणा में सीएम योगी ने की थी 14 रैलियां, जानें परिणाम

हरियाणा विधानसभा चुनाव की बात करें तोसीएम योगी ने हरियाणा की 14 विधानसभा सीटों पर रैलियां करते हुए भाजपा के लिए चुनाव प्रचार किया। जिसमें पंचकूला, कलायत, शाहबाद, नारनौंद और जगाधरी, नरवाना, फरीदाबाद एनआईटी, सफीदों, हांसी, अटेली, बवानी खेड़ा, रादौर, राई और असंध सीट शामिल थी। हरियाणा में 10 साल के एंटी इंन्कंबेंसी के बाद भी भाजपा ने इन 14 सीटों में 9 सीटों पर जीत हासिल की है जो सीएम योगी की रैली का कमाल था।

जम्‍मू-कश्‍मीर में की थी चार रैलियां, जानें परिणाम
वहीं जम्‍मू-कश्‍मीर की बात की जाए तो सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने यहां पर चार विधानसभा सीटों पर चुनावी रैलियां की थी जिसमें कठुआ, आरएस पुरा दक्षिण, रामगढ़ और रामनगर सीटें थी, इन चारों सीटों पर भाजपा उम्‍मीदवार ने जीत हासिल की है।

हरियाणा चुनाव परिणाम 2024

बता दें हरियाणा कुल 90 सीटों में से भाजपा ने 48 सीटों पर जीत हासिल की है और लगातार तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है। वहीं कांग्रेस जो चुनाव के दौरान अपनी जीत को लेकर आश्वस्‍त नजर आ रही थी वो महज 39 सीटों पर ही जीत हासिल कर सकी।

जम्‍मू-कश्‍मीर चुनाव परिणाम 2024

वहीं जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस 42 सीटों के साथ आगे रही, लेकिन भाजपा ने भी 29 सीटों के साथ दमदार प्रदर्शन किया, जो जम्‍मू-कश्‍मीर में भाजपा के बढ़ते प्रभाव का परिणाम है।

ये भी पढ़ें- हरियाणा और जम्‍मू कश्‍मीर में सीएम योगी ने जहां की रैली वहां जानें भाजपा का क्‍या हुआ हाल?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+