VIDEO : जानिए जिस प्लास्टिक चीनी से लोग डरे हुए हैं, वो बनती कैसे है?

मुनाफाखोर अपने फायदे के लिए आपकी और हमारी सेहत के साथ खिलवाड़ कर रहे है। वो मुनाफा कमा रहे है और आपको बीमार कर रहे हैं।

नई दिल्ली। प्लास्टिक के अंडे, फिर प्लास्टिक के चावल अब प्लास्टिक से बनी चीनी ने डर का माहौल पैदा कर दिया है। लोग डरे हुए हैं।आंध्र प्रदेश में प्लास्टिक की चावल पर अफवाह शुरू हुई और अभी यह अफवाह थमी भी नहीं कि कर्नाटक में प्लास्टिक की चीनी बेचे जाने की अफवाह जोर पकड़ने लगी है। बंगलुरू के बाजारों में प्लास्टिक की चीनी बेचे जाने की बात कही जा रही है। लेकिन क्या आपको पता है प्लास्टिक की चीनी बनती कैसे है?

सावधान कहीं आप प्लास्टिक वाली चीनी का चाय तो नहीं पी रहे?

सावधान कहीं आप प्लास्टिक वाली चीनी का चाय तो नहीं पी रहे?

प्लास्टिक के अंडे , प्लास्टिक से बने चावल के बाद प्लास्टिक से बनी चीनी में बाजार में प्रवेश कर चुकी है। इस बात का खुलासा कर्नाटक के गडग शहर में हुआ है। गडग में रहने वाले एक परिवार के यहां चाय बन रही थी तभी दूध में चीनी डालने के कुछ देर बाद अजीब तरह के जलने की खुशबू आने लगी। फिर चाय बनाने वाली महिला ने देखा की वर्तन के अंदर प्लास्टिक जैसा कुछ जल रहा है। थोड़ी देर बाद प्लास्टिक के जलने के बाद बर्तन काला पड़ गया। फिर जब चीनी को देखा गया तो उसमे प्लास्टिक के कण होने की बात सामने आई। उस परिवार ने कंफर्म होने के लिए दोबारा चाय बनाने की कोशिश की फिर वहीं चीनी डाली फिर से वर्तन काला पड़ गया प्लास्टिक के जलने की खुशबू आई।

सेहत और जेब के साथ बड़ा धोखा

सेहत और जेब के साथ बड़ा धोखा

पिछले दिनों में देश के कई शहरों में प्लास्टिक से बने अंडे और प्लास्टिक से बने चावल की बात सामने आ चुकी है। राजधानी दिल्ली में चमकीले चावल, चीन से आए चावल और प्लास्टिक से बने चावल का मामला सामने आ चुका है। प्लास्टिक से बने अंडे की मामला देश के कई शहरों में सामने आया है। इसी बीच प्लास्टिक मिश्रित चीनी ने सबकी चिंता को बढ़ा दिया है। मिलावटखोर हमारी सेहत के साथ मुनाफा कमाने के लिए कुछ भी कर रहे है। वहीं सरकार केवल जांच की बात कर रही हैं।

सेहत से खिलवाड़ का सच

मुनाफाखोर अपने फायदे के लिए आपकी और हमारी सेहत के साथ खिलवाड़ कर रहे है। वो मुनाफा कमा रहे है और आपको बीमार कर रहे हैं। क्या आपको पता है कि जिस प्लास्टिक की चीनी की बात हो रही है वो बनती कैसे है। उसको बनाने के लिए मुनाफाखोर किन चीजों का इस्तेमाल करते हैं। प्लास्टिक चीनी बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+