आ गया नया 100 रु. का नया नोट, जानिए क्या हैं नए सिक्योरिटी फीचर
नयी दिल्ली। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने 100 रुपए ने नए नोट जारी किया है। नोटों में लगातार सिक्योरिटी फीचर बढ़ाने के क्रम में एक्ट्रा सिक्योरिटी फीचर के साथ ये नए नोट जारी किए गए हैं। नकली नोटों का चलन रोकने के लिए रिर्जव बैंक ने 100 रुपए के नए नोट को अतिरिक्त सुरक्षा के साथ जारी किया जा रहा है। ऐसे में अब आपके लिए ये जानना जरुरी है कि कैसे असली और नकली 100 रुपए के नोट को पहचाने।

क्या है एक्ट्रा सिक्योरिटी फीचर ?
नए नोटों में नोट के पहले तीन अल्फा न्यूमेरिक नंबर समान आकार के होंगे जबकि बाद के नोट के नंबर छोटे से धीरे-धीरे बढ़ते हुए बड़े आकार के होंगे।
इस महीने बदल दें ये नोट नहीं तो उठानी होगी मुश्किलें
अंकों को आरोही आकार में होने से लोग आसानी से सही नोट और जाली नोट में फर्क कर सकेंगे।
आरोही आकार में अंकों के साथ बैंक नोटों का डिजाइन दूसरे हर लिहाज से महात्मा गांधी सीरीज 2005 में 100 रुपये के मौजूदा डिजाइन के समान है। इनमें सिर्फ नंबरिंग पैटर्न का फर्क है।
जानिए 10 रूपये के नये नोट के बारे में 10 खास बातें
आरबीआई द्वारा पहले जारी किए गए 100 रुपये के सभी बैंक नोट वैध होंगे।












Click it and Unblock the Notifications