जानिए राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी पर सुषमा स्वराज ने क्या कहा?
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने शनिवार को खुद को राष्ट्रपति पद की रेस में होने की खबरों का खंडन किया और इसे अफवाह बताया।
नई दिल्ली। एनडीए ने साफ कर दिया है कि वो 20 जून तक राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना उम्मीदवार तय कर लेगी इसी बीच जब विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से उनकी राष्ट्रपति पद की दावेदारी को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने इसे अफवाह करार दिया।

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने शनिवार को खुद को राष्ट्रपति पद की रेस में होने की खबरों का खंडन किया और इसे अफवाह बताया। पत्रकारों ने जब सुषमा स्वराज से पूछा कि क्या अगले राष्ट्रपति पद के लिए आपके नाम पर गौर किया जा रहा है तो उन्होंने कहा कि 'ये अफवाह है, मै विदेश मंत्री हूं और आप जो बात कर रहे हैं वो एक आंतरिक मामला है'
आपको बता दें कि ना ही सत्ता पक्ष और ना ही विपक्ष किसी ने अभी तक राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है, इस पद के दावेदार के तौर पर सुषमा स्वराज समेत कई लोगों के नाम चर्चा में हैं।
राष्ट्रपति पद का चुनाव 17 जुलाई को होने वाला है और नामांकन का पर्चा दाखिल करने की आखिरी तारीख 28 जून है जबकि उम्मीदवार अपना नाम 1 जुलाई तक वापस ले सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications