Republic Day 2024: कैसे मिलता है गणतंत्र दिवस परेड का टिकट, क्या है कीमत, जानें Online बुकिंग का सारा प्रोसेस
Republic Day Parade 2024: पूरा देश इस बार 26 जनवरी को 75वां गणतंत्र दिवस मनाने जा रहा है। राजधानी दिल्ली में इससे पहले रिपब्लिक डे परेड की फुल ड्रेस रिहर्सल की गई। ऐसे में अगर आप भी अपने फैमिली या दोस्तों के साथ गणतंत्र दिवस परेड देखना चाहते हैं तो इसके लिए आपको क्या करना होगा, जानिए पूरा प्रोसेस?
गणतंत्र दिवस की परेड देखने के लिए आप ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरीकों से टिकट बुक कर सकते हैं। इसका पूरा तरीका क्या है? साथ ही टिकट की कीमत से लेकर टिकट से जुड़ी हर डिटेल आपको हम यहां बताने जा रहे हैं।

इस वेबसाइट पर जाकर बुक करें टिकट
दरअसल, रिपब्लिक डे परेड की टिकट की बुकिंग शुरू हो चुकी है। 10 जनवरी से ही टिकट बिकना शुरू हो गए थे। ऐसे में अगर आप ऑनलाइन टिकट बुक करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको रक्षा मंत्रालय की ऑफिशियल वेबसाइट www.aamantran.mod.gov.in पर जाकर टिकट बुक करना होगा।
इन आसान स्टेप्स के जरिए ऐसे करें टिकट बुकिंग?
- सबसे पहले ऊपर दी गई वेबसाइट पर विजिट करें।
- इसके बाद या तो लॉगिन करें या फिर नया अकाउंट बनाएं।
- पर्सनल डिटेल जैसे- नाम, कॉन्टेक्ट डिटेल, जन्मतिथि भरें।
- इसके बाद आपको मोबाइल पर एक ओटीपी आएगा, जिसको वैरिफाई करें।
- फिर ऑप्शन्स में एक कार्यक्रम चुनें। जिसमें एफडीआर यानी फुल ड्रेस रिहर्सल, गणतंत्र दिवस परेड और बीटिंग दी रिट्रीट शामिल हैं।
- फिर वैरिफिकेशन के लिए अपनी जानकारी भरें और एक फोटो वाला आईडी अपलोड करें।
- इसके बाद ऑनलाइन पेमेंट प्रोसेस पूरा करके आपका परेड टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
ऑफलाइन टिकट के लिए क्या करना होगा?
वहीं अगर आप ऑफलाइन टिकट बुक करना चाहते हैं तो आपको 25 जनवरी तक दिल्ली की कई जगह जैसे भारत पर्यटन विकास निगम (आईडीटीसी) यात्रा काउंटर, दिल्ली पर्यटन विकास निगम (डीटीडीसी) काउंटर और विभागीय बिक्री काउंटर से आप टिकट ले सकते हैं। इसके साथ ही आप संसद भवन स्वागत कार्यालय और भारत सरकार पर्यटक कार्यालय, जनपथ से भी टिकट खरीद सकते हैं।
जानिए टिकट की कीमत
वैसे तो परेड की टिकट दो तरीके की है। एक आरक्षित और दूसरा अनारक्षित। आरक्षित टिकट आप आधार कार्ड, पासपोर्ट और पैन जैसी वैध सरकारी आईडी पर खरीद सकते हैं, जिसके लिए प्रति व्यक्ति 500 रुपये खर्च करने होंगे। हालांकि यह टिकट बहुत सीमित होते हैं। वहीं अनारक्षित टिकट के लिए आपको 100 रुपये प्रति व्यक्ति या फिर 20 रुपये वाली टिकट भी मिल जाती है।
परेड की टाइमिंग
बता दें कि गणतंत्र दिवस परेड देखने के लिए आपको 26 जनवरी को सुबह 9.30 बजे से पहले यहां पहुंचाना होगा। परेड 9.30 से 10:00 बजे विजय चौक से शुरू होकर। पांच किलोमीटर से अधिक तक चलेगी, जो इंडिया गेट (कर्तव्य पथ ) तक पूरी होगी।












Click it and Unblock the Notifications