Harjot Bains Marriage: इन नेताओं ने भी की मंत्री रहते हुए शादी, एक ने तो बदल लिया था अपना धर्म
पंजाब के शिक्षा मंत्री जल्द अपना घर बसाने वाले हैं। हरजोत सिंह बैंस इस महीने के आखिर तक आईपीएस अफसर ज्योति यादव से शादी करने जा रहे हैं, हालांकि बैंस ऐसे पहले नेता नहीं है, जो मंत्री रहते हुए शादी करेंगे।

पंजाब के एक और मंत्री जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। भगवंत मान कैबिनेट में शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस इस महीने के आखिर तक आईपीएस अधिकारी और मानसा जिले की मौजूदा एसपी ज्योति यादव से विवाह करेंगे। हालांकि हरजोत सिंह बैंस पहले एक मंत्री नहीं हैं, जो मंत्री के पद पर रहते हुए गृहस्थी बसाने जा रहे हैं। इससे पहले देश के अन्य राज्यों के नेताओं ने भी मंत्री रहते हुए अपना घर बसाया है।

सीएम मान ने की डॉक्टर गुरप्रीत से शादी
अब बात पंजाब के मंत्री की हो रही है, तो शुरुआत भी पंजाब से ही करेंगे। खुद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 7 जुलाई 2022 को डॉक्टर गुरप्रीत कौर से दूसरी शादी की थी। साल 2015 में मान का पहली पत्नी से तलाक हो गया था, जिसके बाद उन्होंने चंडीगढ़ की डॉक्टर गुरप्रीत कौर के साथ फिर से नया जीवन शुरू किया।

सीएम रहते हुए एचडी कुमारस्वामी ने की शादी
भगवंत मान के अलावा कर्नाटक के पूर्व सीएम एचडी कुमारस्वामी भी ऐसे नेता है, जिन्होंने सीएम पद पर रहते हुए शादी की। कुमारस्वामी की शादी साल 2006 में सीएम रहने के दौरान 2006 में हुई थी। उन्होंने कन्नड़ एक्ट्रेस राधिका से शादी कर की थी। हालांकी यह शादी पूरी तरह से सीक्रेट थी, जिसका खुलासा 2010 में हुआ था। कुमारस्वामी की पहली शादी 1986 में हुई थी।

धर्म बदलकर की दूसरी शादी, गंवानी पड़ी कुर्सी
पद पर रहते हुए शादी करने वालों की लिस्ट में हरियाणा के पूर्व डिप्टी सीएम चंद्र मोहन का भी नाम हैं। साल 2008 में डिप्टी सीएम रहते हुए उन्होंने पहली पत्नी को छोड़कर अपनी प्रेमिका अनुराधा बाली उर्फ फिजा से धर्म बदलकर शादी कर ली और चंद्र मोहन से चांद मोहम्मद बन गए। हालांकि शादी के बाद उनको कुर्सी से हाथ धोना पड़ा। साल 2009 में उन्होंने फिजा को तलाक दे दिया।

बाबुल सुप्रियो ने की दूसरी शादी
इस लिस्ट में टीएमसी नेता और मोदी सरकार में मंत्री रहे बाबुल सुप्रियो का भी नाम है। मंत्री रहते हुए बाबुल सुप्रियो ने साल 2019 में एयर होस्टेस रचना शर्मा से दूसरी शादी की थी। उनका 2015 में पहली पत्नी से तलाक हो गया था,जिसके बाद उनकी मुलाकात रचना से मुंबई से कोलकाता जाने वाली फ्लाइट में हुई थी और फिर दोनों का प्यार परवान पर चढ़ गया।

गृहमंत्री रहते हुए लॉ स्टूडेंट से की शादी
झारखंड के ऑल इंडिया स्टूडेंट यूनियन (आजसू) के अध्यक्ष सुदेश महतो ने भी गृहमंत्री रहते हुए शादी रचाई थी। साल 2006 में मंत्री पद पर रहते हुए उन्होंने नेहा महतो से शादी की। नेहा उस वक्त लॉ स्टूडेंट थीं।

शादी के बाद देना पड़ा इस्तीफा
और इस लिस्ट में सबसे आखिर में बात करेंगे आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम एनटी रामाराव की है, जिन्होंने 1993 में 70 साल की उम्र में लक्ष्मी पार्वती से की दूसरी शादी की थी। उनकी साल 1943 में बसवा रामा ताराकाम से शादी हुई थी, जिनका 1985 में कैंसर से मौत हो गई थी। मुख्यमंत्री रहते हुए उनकी यह शादी कापी विवादों में रही, जिसके बाद उनको दवाब में इस्तीफा देना पड़ा।












Click it and Unblock the Notifications