जानिए अगस्त से किन राज्यों में खुल जाएंगे स्‍कूल, चेक करें तारीख

नई दिल्‍ली, 28 जुलाई। देश भर के राज्‍यों में वर्तमान समय में कोरोना काफी कंट्रोल में है।जिसके बाद लगभग सभी राज्यों में लॉकडाउन काफी समय पहले खोल दिया था और कई राज्‍यों में स्‍कूल कॉलेज 26 जुलाई से खोल दिए गए है। जिसमें गुजरात, पंजाब और मध्‍य प्रदेश शामिल है। वहीं अब उत्‍तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश समेत अन्‍य कई राज्‍यों ने अगस्‍त माह में स्‍कूल कॉलेज खोलने का ऐलान किया है। क्‍योंकि 'इंडियन काउंसिल फॉर मेडिकल रिसर्च (ICMR) ने भी अपील की है कि स्कूल्स खोल दिए जाए।

उत्‍तर प्रदेश में अगस्‍त में इन कक्षाओं के खुल सकते हैं स्‍कूल

उत्‍तर प्रदेश में अगस्‍त में इन कक्षाओं के खुल सकते हैं स्‍कूल

उत्‍तर प्रदेश में कक्षा 9 से 12 तक के स्कूल खोले जाने की तैयारी की जा रही है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक विनय कुमार पाण्डेय ने सोमवार को सभी डीआईओएस को पत्र लिख कर स्कूलों को खोलने के लिए पैरेंट्स के विचार लेकर तुरंत भेजने का आदेश जारी किया है। बात दें कोरोना नियंत्रित होने के बाद सीएम योगी ने प्रदेश में 1 जुलाई से 1 से 8 तक के सभी स्कूलों को खोलने की इजाजत दी थी लेकिन सरकार ने बच्चों को आने की अनुमति नहीं दी थी। विद्यालय प्रबंधन शैक्षिक और गैर-शैक्षिक कार्यों के लिए अपने अध्यापकों/कर्मचारियों को जरूरत के अनुसार बुलाया जा रहा था। लेकिन उम्‍मीद है कि यूपी में जल्‍ह ही स्‍कूल खोले जा सकते हैं।

बिहार में इस तारीख से खुल सकते हैं स्‍कूल

बिहार में इस तारीख से खुल सकते हैं स्‍कूल

बिहार में कोरोना केस कम होने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 12 जुलाई से स्कूलों, कॉलेजों और अन्य संस्थानों को ऑफ़लाइन मोड में फिर से शुरू करने की अनुमति दे दी थी। बिहार के सभी सरकारी और निजी स्कूल 12 जुलाई से कक्षा 11 वीं और 12 वीं के छात्रों के लिए फिर से खोले गए थे लेकिन 50 प्रतिशत क्षमता और सख्त कोविड प्रोटोकॉल के साथ स्‍कूल खोलने की परमीशन दी गई थी। वहीं शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी अगर परिस्थितियां नियंत्रण में लगती हैं, तो 06 अगस्त के बाद मिडिल और हाई स्कूल्स खोले जाएंगे। अंतिम फैसला जुलाई के अंतिम सप्‍ताह यानी इस सप्‍ताह या अगस्त के पहले सप्ताह में लिया जाएगा

आंध्र प्रदेश, छत्‍तीसगढ़ समेत इन राज्‍यों में अगस्‍त में खुल जाएंगे स्‍कूल

आंध्र प्रदेश, छत्‍तीसगढ़ समेत इन राज्‍यों में अगस्‍त में खुल जाएंगे स्‍कूल

  • आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने इस संबध में 23 जुलाई को एक उच्च स्तरीय बैठक की थी। जिसके बाद उन्‍होंने राज्‍य में 16 अगस्त से स्‍कूल खोलने की अनुमति प्रदान कर दी है। 16 अगस्‍त से स्‍कूल खोल दिए जाएंगे।
  • छत्तीसगढ़ सरकार ने 20 जुलाई को ऐलान किया था कि प्रदेश में 2 अगस्त से दसवीं और बारहवीं क्लास के लिए स्कूलों को खोल दिया जाएगा।

  • हिमाचल प्रदेश में 10वीं और 12वीं क्लास के लिए 2 अगस्त से स्कूलों को खोलने की अनुमति दी गई है। 5 से 8 कक्षा के छात्राकें को स्‍कूल जाकर अपने डाउट दूर करने की अनुमति दी गई है फिलहाल उनके लिए फुलटाइम स्‍कूल नहीं खोला गया है।
  • राजस्थान की गहलोत सरकार ने 22 जुलाई ऐलान किया था कि प्रदेश में 2 अगस्त से फिर से स्कूल खुलेंगे। हालांकि ये स्‍पष्‍ठ नहीं किया गया था। हालांकि बाद के एक आदेशम में कहा गया कि 2 अगस्त से स्कूलों को नहीं खोला जाएगा। स्‍कूल किस तारीख को खुलेंगे इसकी घोषणा बाद में की जाएगी।

  • हरियाणा ,महाराष्ट्र में पहले ही बड़ी कक्षाओं के लिए स्कूलों को खोला जा चुका है। वहीं दिल्ली और पश्चिम बंगाल सरकार ने कोरोना संबंधी रिस्क को देखते हुए अभी स्कूलों को खोलने की परमीशन नहीं दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+