रेलवे ने शुरू की खास सेवा, सोकर सफर करने वालों को जगाएगी रेलवे, जानें कैसे उठाएं सेवा का लाभ
नई दिल्ली। अगर आप ट्रेन में सफर के दौरान सो जाते हैं तो अब आप और निश्चित होकर सो जाइए, क्योंकि अब आपको उठाने का काम रेलवे करेगी। जी हां आपके गंतव्य स्टेशन के आने से पहले ही रेलवे आपको संदेश भेजकर जगाएगी। दरअसल रेलवे ने ये खास सेवा शुरू की है, जिसकी मदद से यात्री को गंतव्य स्टेशन पर पहुंचने से पहले ही उसे फोन और संदेश के जरिए बता दिया जाएगा कि उसका स्टेशन आने वाला है।

सोने वालों को जगाएगी रेलवे
कई बार देर रात या तड़के सुबह गंतव्य स्टेशन आने की वजह से यात्रियों की नींद नहीं खुल पाती है और उसका स्टेशन छूट जाता है या फिर आखिरी समय में उन्हें हड़बड़ी में उतरना पड़ता है। ऐसे यात्रियों की मदद के लिए रेलवे ने खास सुविधा की शुरूआत की है, जिसकी मदद से यात्री के गंतव्य स्टेशन आने से 30 मिनट पहले ही रेल वे संदेश और फोन के जरिए यात्रियों को सूचित कर देगी।

रेलवे की अलार्म सेवा
रेलवे ने अलार्म सेवा की शुरूआत की है। इसे पूछताछ सेवा पर आइवीआर से जोड़ा गया है। रेलवे ने डेस्टिनेशन अलर्ट वेकअप अलार्म सेवा को रेलवे की पूछताछ सर्विस से शुरू की है। आपको इस सेवा का लाभ उठाने के लिए रेलवे की पूछताछ नंबर 139 पर अपना पीएनआर नंबर और यात्रा का अंतिम स्टेशन मैसेज करना होगा। इस नंबर से आपके पास एक मैसेज आएगा। यात्री को डेस्टिनेशन स्टेशन की तरह अलार्म सेट करने की सुविधा भी 139 नंबर पर मिलेगी। जिसके बाद आपके नंबर पर अलार्म सेवा शुरू हो जाएगी।

फोन कर भी उठा सकते हैं लाभ
आप 139 नंबर पर कस्टमर केयर के प्रतिनिधि से बात कर भी इस अलर्ट सेवा का लाभ उठा सकते हैं। इसके लिए आपको उसे पीएनआर और मोबाइल नंबर बताना होगा, जिसके बाद आपका नंबर कंफर्म किया जाएगा और फिर इसी नंबर पर आपको संदेश भेजकर अलर्ट किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications