Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

27 लाख से ज्यादा के हथियार, 72 लाख के गहने, जानिए मुख्तार अंसारी के पास है कितनी संपत्ति

जानिए, बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के पास है कितनी संपत्ति?

लखनऊ। गैंगस्टर से राजनेता बने बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी को सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद पंजाब की जेल से यूपी की बांदा जेल में शिफ्ट किया जा रहा है। मुख्तार अंसारी की शिफ्टिंग को लेकर सुरक्षा के बेहद पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पंजाब से मुख्तार अंसारी को लाने के लिए जो टीम यूपी से भेजी गई है, उसमें पुलिस के 150 जवान और अत्याधुनिक हथियारों से लैस पीएसी की एक कंपनी शामिल है। यूपी की मऊ सीट से बीएसपी के टिकट पर जीते मुख्तार अंसारी के ऊपर 52 मामले दर्ज हैं, जिनमें से फिलहाल 15 ट्रायल स्टेज में हैं। आइए जानते हैं कि मुख्तार अंसारी के पास कुल कितनी संपत्ति है?

Recommended Video

    27 लाख से ज्यादा के हथियार, 72 लाख के गहने, जानिए मुख्तार अंसारी के पास है कितनी संपत्ति
    ये है मुख्तार अंसारी की संपत्ति की डिटेल

    ये है मुख्तार अंसारी की संपत्ति की डिटेल

    2017 के यूपी विधानसभा चुनाव में इलेक्शन कमीशन को दिए अपने शपथ पत्र में मुख्तार अंसारी ने कुल 21 करोड़ 88 लाख रुपए की संपत्ति का खुलासा किया था। मुख्तार अंसारी के नाम पर कोई गाड़ी नहीं है, जबकि उनकी पत्नी के पास करीब 20 लाख रुपए कीमत की एक पजेरो गाड़ी है। इसके अलावा मुख्तार अंसारी के परिवार के पास 72 लाख, 50 हजार रुपए से ज्यादा कीमत के गहने भी हैं।

    परिवार के पास 27 लाख से ज्यादा कीमत के हथियार

    परिवार के पास 27 लाख से ज्यादा कीमत के हथियार

    मुख्तार अंसारी के नाम पर कोई हथियार नहीं है, लेकिन परिवार के पास 27 लाख रुपए से ज्यादा कीमत के हथियार हैं। इनमें पत्नी के नाम पर ढाई लाख रुपए की एक रिवॉल्वर, जबकि परिवार के बाकी सदस्यों के नाम पर दो डीबीबीएल शॉर्ट गन, दो राइफल, एक पिस्टल और कारतूस हैं। मुख्तार अंसारी और उनके परिवार के पास 3 करोड़, 23 लाख रुपए से ज्यादा कीमत की कृषि भूमि, 4 करोड़ 90 लाख रुपए की आवासीय जमीन है, करीब 12 करोड़ रुपए की कमर्शियल प्रॉपर्टी और मऊ में एक घर के अलावा लखनऊ में तीन फ्लैट हैं, जिनकी कुल कीमत 1 करोड़ 70 लाख रुपए से ज्यादा है।

    हो चुकी है 192 करोड़ की अवैध संपत्ति पर कार्रवाई

    हो चुकी है 192 करोड़ की अवैध संपत्ति पर कार्रवाई

    इस घोषित संपत्ति के अलावा यूपी सरकार अभी तक मुख्तार अंसारी और उनसे जुड़े लोगों की करीब 192 करोड़ की अवैध संपत्ति पर कार्रवाई कर चुकी है। मुख्तार अंसारी की शिफ्टिंग को लेकर यूपी सरकार ने कई जिलों की पुलिस को भी अलर्ट पर रखा है। जहां-जहां से मुख्तार अंसारी को लाने वाला काफिला गुजरेगा, उन जिलों की पुलिस को निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

    परिवार का राजनीति से पुराना नाता

    परिवार का राजनीति से पुराना नाता

    पांच बार बीएसपी के टिकट पर चुनाव जीते मुख्तार अंसारी का परिवार राजनीति से काफी पहले से जुड़ा हुआ है। उनके बड़े भाई अफजाल अंसारी यूपी की गाजीपुर सीट से लोकसभा सांसद हैं। मुख्तार अंसारी के परदादा डॉ. मुख्तार अहमद अंसारी 1927-28 में कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष रह चुके हैं। वहीं, मुख्तार के नाना ब्रिगेडियर मोहम्मद उस्मान अंसारी को उनकी बहादुरी के लिए महावीर चक्र से सम्मानित किया जा चुका है। ब्रिगेडियर मोहम्मद उस्मान अंसारी को 'लॉयन ऑफ नौशेरा' के नाम से भी पुकारा जाता था।

    मुख्तार के बेटे ने जीते हैं कई मेडल

    मुख्तार के बेटे ने जीते हैं कई मेडल

    मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी शॉटगन शूटिंग में नेशनल लेवल के भारतीय शूटर हैं और कई मेडल हासिल कर चुके हैं। वहीं, शिफ्टिंग से पहले मुख्तार अंसारी की पत्नी अफशां अंसारी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर अपने पति के फेक एनकाउंटर की आशंका जताई है। अपनी याचिका में अफशां अंसारी ने कोर्ट से गुहार लगाई है कि मुख्तार अंसारी को पेशी के दौरान भी पर्याप्त सुरक्षा प्रदान की जाए।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+