जानिए IRCTC ने लॉकडाउन में रद्द टिकट के लिए यात्रियों को कितने करोड़ रुपए किए वापस
जानिए IRCTC ने लॉकडाउन में रद्द टिकट के लिए यात्रियों को कितने करोड़ रुपए किए वापस
नई दिल्ली। कोरोनावायरस संक्रमण से बचाने के लिए मार्च माह के अंत में ही देशव्यापी लॉकडाउन लागू कर दिया गया था। इस लॉकडाउन में भारतीय रेलवे की सभी ट्रेनों को संचालन पूर्ण रुप से बंद कर दिया गया था। जिसके चलते भारतीय रेलवे ने आईआरसीटी की साइट के माध्यम से 21 मार्च 2020 से 31 मई, 2020 बुक किए गए यात्रियों के टिकटों को रद्द कर दिया था। इसके साथ ही रेलवे ने रद्द किए गए टिकटों की धनराशि यात्रियों को वापस करने की घोषणा की थी। इसके तहत भारतीय रेलवे को करोड़ों रुपये की धनराशि यात्रियों कसे वापस करनी पड़ी।

बता दे देशव्यापी लॉकडाउन का चौथा चरण 31 मई को समाप्त हो गया और 1 जून से रेलवे द्वारा निर्धारित रोजना 200 नॉन ऐसी ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया। कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए रेल मंत्रालय ने शारीरिक रूप से कमजोर या स्वास्थ्य संबंधी समस्या का सामना कर रहे लोगों को यात्रा से बचने की अपील की। रेलवे मंत्रालय का कहना है कि बीमारी से ग्रस्त लोग, 10 साल से कम उम्र के बच्चे, 65 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्ग और गर्भवती महिलाएं जब तक बहुत जरूरी ना हो ट्रेनों में यात्रा ना करें।












Click it and Unblock the Notifications