Aadhar Card की सुरक्षा को लेकर हैं चिंतित, तो एक क्लिक में जानें कब और कहां यूज हुआ आपका आधार
नई दिल्ली।अगर आप अपने आधार कार्ड के दुरुपयोग से चिंतित हैं, जो अब कई जगह बतौर प्रमाण पत्र के लिए उपयोग किया जाता है, तो फिर चिंता न करें। अब, आधार कार्ड धारक यह जांच कर सकते हैं कि उनके बॉयोमीट्रिक आईडी कब और कहां उपयोग की गई है। आधार का प्रबंधन करने वाली यूनिक पहचान प्राधिकरण (UIDAI) समय की अवधि में उपयोग होने वाले कार्ड की हिस्ट्री देखने का विकल्प दे रहा है।

यहां से चेक करें अपने आधार कार्ड का इतिहास
उपयोगकर्ता UIDAI वेबसाइट पर जाएं और आधार सेवा टैब के तहत Aadhaar Authentication History पेज पर लॉग इन करें। इसके बाद आधार संख्या दर्ज करें और स्क्रीन पर प्रदर्शित सुरक्षा कोड को भरकर ओटीपी बनाएं। आप https://resident.uidai.gov.in पर भी जा सकते हैं।

इसके बाद आएगा ये पेज
इसके बाद आए नए पेज पर उस प्रमाणीकरण के प्रकार का चयन करें जिसे आप देखना चाहते हैं। जैसे UIDAI बॉयोमीट्रिक्स, जनसांख्यिकी, ओटीपी, जनसांख्यिकीय और बॉयोमीट्रिक, बॉयोमीट्रिक और ओटीपी और जनसांख्यिकीय और ओटीपी विकल्प प्रदान करता है।

OTP दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें
उपयोगकर्ता आधार द्वारा किए गए प्रत्येक प्रविष्टि की जांच के लिए सभी विकल्प चुन सकते हैं। जिस तारीख से आप अपने आधार का इतिहास जानना चाहते हैं उसे दर्ज करें और OTP दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें। UIDAI सात महीनों की हिस्ट्री देता है।

इससे मिलेगी मदद
इसके बाद आपको जो परिणाम मिलेगा वो दिनांक, समय और उपयोग के आधार प्रमाणीकरण के रूप में दिखेगा। यह सेवा उपयोगकर्ता को अपने आधार की गतिविधियों का ट्रैक रखने में मदद करेगी।












Click it and Unblock the Notifications