जानिए कैसे पता करें कि आपका नाम वोटर लिस्ट में है या नहीं
नई दिल्ली। लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व चुनाव होता है, ऐसे में देश के हर नागरिक की यह जिम्मेदारी है कि अगर उसकी उम्र 18 वर्ष हो गई है तो वह इस चुनाव में अपने मताधिकार का इस्तेमाल जरूर करे। चुनाव आयोग ने 10 मार्च को लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। चुनाव आयोग ने चुनाव की तारीख का ऐलान करते हुए कहा कि इस बार सात चरणों में चुनाव कराए जाएंगे, पहला चरण 11 अप्रैल और सातवां यानि आखिरी चरण 19 मार्च को संपन्न होगा। जबकि 23 मई को चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे। लिहाजा चुनाव में हिस्सा लेने से पहले इस बात को अवश्य सुनिश्चित करें कि आपका नाम वोटर लिस्ट में है।

ऑनलाइन पता कर सकते हैं अपनी जानकारी
चुनावी प्रक्रिया में हिस्सा लेने लिए मतदाता पहचान पत्र बहुत जरूरी है। ऐसे में अगर आप अपने गृहक्षेत्र में नहीं हैं या फिर आपके पास किसी वजह से वोटर आईडी कार्ड नहीं है तो आप मतदान नहीं कर सकते हैं। लिहाजा अपने संसदीय क्षेत्र में मतदान से पहले अपना वोटर आईडी कार्ड जरूर बनवा लें। किसी वजह से अगर आपका वोटर कार्ड नहीं बन पाता है तो भी आप मतदान में हिस्सा ले सकते हैं। चुनाव आयोग ने इसके लिए बहुत ही सरल प्रक्रिया शुरू की है, जिसके तहत आप ऑनलाइन बहुत आसानी से इसकी जानकारी हासिल कर सकते हैं कि आपका नाम वोटर लिस्ट में है या नहीं।
क्या करना है
ऑनलाइन आप यह पता कर सकते हैं कि आपका नाम मतदाता सूचि में है या नहीं। अगर आपका नाम वोटर लिस्ट में है तो आप उसकी पर्ची प्रिंट करके किसी भी अन्य आईडी प्रूफ के साथ वोट डालने जा सकते हैं। इसके लिए आपको चुनाव आयोग की वेबसाइट Electoralsearch.in पर जाना होगा। जहां आपको अपने बारे में कुछ जरूरी जानकारी देनी होगी जिसके बाद आपको आपके बारे में जानकारी पॉप होगी। जहां 'View Details' पर क्लिक करके आप मतदाता सूचना प्रिंट कर सकते हैं। लेकिन अगर किसी वजह से आपको यह जानकारी नहीं मिलती है तो आप निर्वाचन आयोग के टोल फ्री नंबर 1800111950 पर फोन करके जानकारी हासिल कर सकते हैं।

ये जानकारी देनी होगी
आपको मुख्य रूप से अपना पूरा नाम, पिता/पति का नाम, लिंग, उम्र, जन्मतिथि, राज्य, जिला, विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र, कोड दर्ज करना होगा। जिसके बाद वोटर लिस्ट में अपनी जानकारी हासिल कर सकते हैं।
-
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Hormuz Crisis: ईरान के खिलाफ 20 मजबूत देशों ने खोला मोर्चा, दे दी बड़ी चेतावनी, अब क्या करेंगे मोजतबा खामेनेई -
बिना दर्शकों के खेला जाएगा PSL, मोहसिन नकवी ने की 2 शहरों में आयोजन की घोषणा, किस वजह से लिया यह फैसला? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के भाव ने फिर चौंकाया, चढ़ा या गिरा? जानें यहां -
Donald Trump PC Highlights: '48 घंटे के अंदर खोलो Hormuz वरना तबाह कर दूंगा', ट्रंप ने दी ईरान को धमकी -
विराट ने मांगा प्राइवेट जेट? क्या RCB के हर मैच के बाद जाएंगे वापस लंदन? खुद सामने आकर किया बड़ा खुलासा -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Ram Navami 2026 kab hai: 26 या 27 मार्च, राम नवमी कब है? जानें सही तिथि












Click it and Unblock the Notifications