जानिए कैसे हुआ था AIPMT का पेपर लीक

नयी दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने ऑल इंडिया प्री मेडिकल एंट्रेंस टेस्ट की परीक्षा को रद्द कर दिया है। कोर्ट ने सीबीएसई को 4 हफ्तों के भीतर दोबारा से परीक्षा करवाने का निर्देश दिया है। इस आदेश के बाद एक बार फिर से 6.5 लाख बच्चो को प्री मेडिकल की परीक्षा देनी होगी।

examination

आपको बता दें कि 3 मई को आयोजित की गई प्री मेडिकल टेस्ट परीक्षा शुरु होने से आधे घंटे पहले हरियाणा पुलिस ने पर्चा लीक होने की सूचना दी थी। पुलिस को जानकारी मिली थी कि 'आंसर-की' कैंडिडेट्स के मोबाइल पर व्हाट्सएप के जरिए आने लगीं है। जिसके बाद पुलिस ने रोहतक से 4 आरोपियों को गिरप्तार किया था। इस गैंग ने पर्चा लीक करने के एवज में 15-20 लाख रुपये दिए थे।

पुलिस ने खुलासा किया था कि पेपर लीक करने के लिए आरोपियों ने अंडर गारमेंट्स की मदद ली थी। अंडर गारमेंट्स में ब्लूटूथ डिवाइस फिट कर उससे अांसर की लीक करने में मदद ली थी। देशभर में करीब 200 कैंडिडेट्स को पास कराने का सौदा किया गया था। इस पूरे कांड में पकड़े गए आरोपियों में 2 बीडीएस डॉक्टर, 1 एमबीबीएस स्टूडेंट और एक और व्यक्ति शामिल है। पूरे मामले का मास्टरमाइंड रूप कुमार दांगी है। फिलहाल मामले के मास्टरमाइंड रूप कुमार दांगी को पुलिस अभी तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है। जबकि 9 लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+