हाई हील्स पहनने के पांच बड़े खतरे, जरूर जान लें
नई दिल्ली। अधिकतर महिलाएं सुंदर और आकर्षक दिखने के लिए ऊंची एड़ी वाली सैंडल पहनती हैं। जिसे सामान्य बोलचाल की भाषा में हाई हील्स भी कहा जाता है। लेकिन ये बात कम महिलाएं ही जानती हैं कि उनका ये शौक उनकी सेहत पर भारी भी पड़ सकता है। चलिए जानते हैं, हाई हील्स से होनी वाली समस्याओं के बारे में-

ऑस्टियोअर्थराइटिस
ऊंची एड़ी की सैंडल पहनने से महिलाओं को ऑस्टियोअर्थराइटिस होने का खतरा कई गुना तक बढ़ जाता है। हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के शोध में सामने आया है कि ऐसे सैंडल या फिर जूतों से घुटनों और जोड़ों पर दबाव बढ़ने लगता है। इस बीमारी के होने से हड्डियों में टूटफूट होने लगती है। ध्यान देने वाली बात ये है कि पुरुषों की तुलना में महिलाओं को इसका खतरा दो गुना ज्यादा होता है।

फ्रैक्चर
विशेषज्ञों का मानना है कि अगर लंबे समय तक ऊंची एड़ी वाले सैंडल या फिर जूते पहने जाएं तो हड्डियां टूट सकती हैं, या फिर उनमें दरार भी आ सकती है। ऐसे में अगर इन परेशानियों से बचना है तो हाई हील्स को लगातार ना पहनें, बल्कि इनके साथ बीच-बीच में सामान्य जूते या चप्पल भी पहनें।

मांसपेशियों पर प्रभाव
ऊंची एड़ी के सैंडल से मांसपेशियों पर भी काफी दबाव पड़ता है, इसे लंबे समय तक पहनने से जांघ की मांसपेशियां खिंचने लगती हैं और इससे कई तरह की बीमारियों का जोखिम बढ़ जाता है।

ऊपरी हिस्से में पीड़ा
महिलाएं कद ऊंचा दिखाने और आकर्षक लगने के लिए हाई हील्स का सहारा लेती हैं। लेकिन क्या आप ये बात जानते हैं कि ये ना केवल आपके शरीर के निचले हिस्से, बल्कि ऊपरी हिस्से तक को नुकसान पहुंचाती हैं। इससे शरीर का प्राकृतिक संतुलन बिगड़ने लगता है, जिसके कारण संतुलन बनाए रखने के लिए दूसरे अंगों पर जरूरत से ज्यादा जोर पड़ने लगता है।

कमर दर्द
हाई हील्स पहनने से कमर दर्द में भी वृद्धि होती है। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे कूल्हे की हड्डियों और रीढ़ पर अतिरिक्त दबाव पड़ने लगता है। अगर ऐसे सैंडल या फिर जूतों का इस्तेमाल लगातार किया जाए तो इससे कमर का दर्द हमेशा भी बना रह सकता है।
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम












Click it and Unblock the Notifications