जिस शख्स ने बनाया था रानू मंडल का वायरल VIDEO, उसे मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

नई दिल्ली। 'इक प्यार का नगमा है' गाकर सुर्खियों में आई रानू मंडल की जिंदगी ही बदल गई है। एक समय था जब रानू मंडल पश्चिम बंगाल के एक रेलवे स्टेशन पर गाना गाया करती थीं, वहीं उन्हें कुछ पैसे मिल जाते थे जिससे उनका खर्च चलता था। उनकी जिंदगी में बदलाव तब आया जब एक शख्स को उनके गाने का अंदाज बहुत अच्छा लगा और उन्होंने रानू के गाने का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। इसके बाद तो जैसे रानू मंडल की जिंदगी ही बदल गई। रानू न केवल नई सिंगिंग सेंसेशन बन कर उभरीं, बल्कि उन्हें कई फिल्मों में गाने का ऑफर भी मिल गया। इस बीच खबर है कि रानू मंडल को जिस वायरल वीडियो की वजह से इतनी लोकप्रियता मिली, उसे बनाने वाले अतींद्र चक्रवर्ती को बड़ी जिम्मेदारी मिली है।

रानू मंडल के मैनेजर का काम देख रहे हैं अतींद्र चक्रवर्ती

रानू मंडल के मैनेजर का काम देख रहे हैं अतींद्र चक्रवर्ती

ऐसी खबरें हैं कि अतींद्र चक्रवर्ती को 'सिंगिंग सेंसेशन' रानू मंडल ने अपना मैनेजर रख लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रानू मंडल ने बताया कि ये देखकर अच्छा लगता है कि लोग मुझे प्यार कर रहे हैं। मेरे साथ काम करने की इच्छा जता रहे हैं। मैंने ये सब कामकाज देखने की जिम्मेदारी अतींद्र को दी है। अतींद्र मेरे बेटे की तरह हैं। इस उम्र ये सब समझना मेरे लिए थोड़ा मुश्किल है। ऐसे में वो मुझे रास्ता दिखाते हैं।

पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं अतींद्र चक्रवर्ती

पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं अतींद्र चक्रवर्ती

जानकारी के मुताबिक, अतींद्र चक्रवर्ती पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। उन्होंने रानू मंडल को पश्चिम बंगाल के रानाघाट स्टेशन पर गाते हुए देखा। उन्हें रानू का गाना इतना पसंद आया कि तुरंत ही उनका वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जिसने रानू की सफलता के रास्ते खोल दिए। अब वो सिंगर के तौर पर बॉलीवुड में डेब्यू कर चुकी हैं। म्यूजिक डायरेक्टर हिमेश रेशमिया की अगली 'फिल्म हैप्पी हार्डी एंड हीर' के लिए प्लेबैक सिंगिंग कर रही रानू मंडल ने दूसरा गाना रिकॉर्ड किया है।

अतींद्र ने ही बनाया था रानू मंडल का पहला VIDEO

अतींद्र ने ही बनाया था रानू मंडल का पहला VIDEO

हालांकि, जिस समय रानू मंडल को गाने की रिकॉर्डिंग के लिए मुंबई से ऑफर आया तो उनके पास वहां जाने के लिए पैसे नहीं थे। अतींद्र चक्रवर्ती ही उन्हें लेकर मुंबई पहुंचे। इसके बाद रानू की किस्मत बदल गई। हिमेश रेशमिया की फिल्म में रानू मंडल को गाने का मौका मिला है। इससे पहले 'तेरी मेरी कहानी' गाने से काफी मशहूर हो चुकी हैं। इस बीच, रानू मंडल ने अब अपने जिंदगी के बारे में कुछ बातें बताकर सभी को चौंका दिया है।

रानू मंडल को मुंबई जाने में भी अतींद्र ने की मदद

रानू मंडल को मुंबई जाने में भी अतींद्र ने की मदद

अब तक सभी केवल यही जानते थे कि रानू मंडल रेलवे स्टेशन पर गाना गाकर अपना गुजारा करती थीं। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया कि वो एक अच्छे परिवार में पैदा हुई थीं। लेकिन ये मेरी किस्मत थी जो मुझे यहां ले आई। मैं कई साल तक अकेले रही हूं और काफी संघर्ष किया है। मुझे हमेशा से ही भगवान पर भरोसा था, मैं अक्सर हालात के अनुसार गाना गाती रही।

रानू मंडल को लता मंगेशकर ने दी ये खास नसीहत

रानू मंडल को लता मंगेशकर ने दी ये खास नसीहत

रानू मंडल की बढ़ती लोकप्रियता पर 'स्वर कोकिला' लता मंगेशकर की भी पहली प्रतिक्रिया सामने आ गई है। लता मंगेशकर ने कहा, 'अगर मेरे नाम और काम से किसी का भला होता है तो मैं अपने आपको खुशकिस्मत समझती हूं।' उन्होंने आगे कहा, 'लेकिन मुझे यह भी लगता है कि किसी की नकल करना सफलता के लिए एक विश्वसनीय और लंबे दौर तक टिके रहने वाला साथी नहीं है। मेरे गाने गाकर या किशोर दा (किशोर कुमार), या रफी साब (मोहम्मद रफी), या मुकेश भैया या आशा (भोसले) के गाने गाकर, कोई नया गायक कुछ समय के लिए ध्यान आकर्षित कर सकते हैं। लेकिन ये ज्यादा दिनों तक नहीं रहता है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+