भारत की मशहूर पत्रकार के बेटे हैं मोदी को "डिवाइडर इन चीफ" लिखने वाले TIME के जर्नलिस्ट

नई दिल्ली। अमेरिका की प्रतिष्ठित TIME पत्रिका ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर एक कवर स्टोरी प्रकाशित की है। इसका शीर्षक दिया गया है 'इंडियाज डिवाइडर इन चीफ', साथ ही प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर भी लगाई गई है। पीएम मोदी पर आधारित ये लेख सामने आने के बाद पूरे देश में सियासी पारा चढ़ गया। चर्चा इस बात की शुरू हो गई कि आखिर ये लेख किसने लिखा है। यही नहीं इसके लेखक सोशल मीडिया के निशाने पर आ गए हैं। उनके विकीपीडिया प्रोफाइल पर कई बार बदलाव और छेड़छाड़ की बातें भी सामने आई हैं। आइये जानते हैं, मोदी को "डिवाइडर इन चीफ" लिखने वाले TIME के ये पत्रकार कौन हैं?

TIME में लेख के बाद सोशल मीडिया के निशाने पर आतिश तासीर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर ये लेख आतिश तासीर ने लिखा है। आतिश ब्रिटिश मूल के पत्रकार और लेखक हैं। आतिश तासीर के इस लेख के बाद सोशल मीडिया पर उनके बारे में कई तरह के अफवाहें फैलाने की कोशिश शुरू हो गई। आतिश तासीर के विकीपीडिया प्रोफाइल में इस दौरान कई बार बदलाव और छेड़छाड़ करने की कोशिश की गई। यही नहीं एक यूजर (चौकीदार शेष) ने इस संबंध में विकीपीडिया पेज की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "आतिश तासीर कांग्रेस के पीआर मैनेजर के तौर पर काम करते हैं। टाइम पत्रिका अपनी विश्वसनीयता खो चुकी है और वामपंथ का मुखपत्र बन गई है।"

आतिश तासीर के विकीपीडिया पेज में लगातार छेड़छाड़

न्यूज वेबसाइट स्क्रॉल के मुताबिक, आतिश तासीर के विकीपीडिया पेज में लगातार बदलाव किया जा रहा है। इसमें पहला संपादन 10 मई को सुबह करीब 7.59 बजे किया गया। इस दौरान उनके करियर सेक्शन में बदलाव करके 'कांग्रेस के पीआर मैनेजर' वाली बात जोड़ी गई। हालांकि 10 मई को ही सुबह 8.11 बजे इसे फिर अपडेट किया गया और उनकी पुरानी डिटेल्स अपडेट की गई। इस संबंध में ट्विटर यूजर्स ने लगातार ट्वीट के जरिए विकीपीडिया पेज पर बदलाव की जानकारी दी है।

'कांग्रेस के पीआर मैनेजर' वाली बात पर यूजर ने किया ये दावा

एक यूजर ने ट्वीट करके बताया कि आतिश के विकीपीडिया पेज से किसी ने कांग्रेस वाला लिंक हटा दिया है। ऐसा ही ट्वीट एक और यूजर सचिन शुक्ला ने किया। उन्होंने लिखा जब मैंने सुबह चेक किया तो कांग्रेस का कोई लिंक नहीं था। लगभग 1 घंटा पहले इसे संपादित किया गया था और कांग्रेस लिंक था। अब फिर से इसे संपादित किया गया और कांग्रेस लिंक को हटा दिया गया। इस बीच लगातार व्यवधान के बाद, आतिश तासीर के विकीपीडिया पेज को सुरक्षित किया गया है, जिससे उनके पेज पर कोई और संपादन नहीं हो।

जानिए, कौन हैं आतिश तासीर

जानिए, कौन हैं आतिश तासीर

आतिश तासीर, देश की जानी-मानी पत्रकार तवलीन सिंह के बेटे हैं। उनके पिता स्वर्गीय सलमान तासीर पाकिस्तान के राजनेता और व्यवसायी थे। आतिश तासीर बचपन के दिनों में दिल्ली में ही रहे। उन्होंने तमिलनाडु के कोडईकनल से स्कूली पढ़ाई पूरी की है। इसके बाद वह आगे की पढ़ाई के लिए मैसाचुसेट्स के एमहर्स्ट कॉलेज चले गए। 2001 में आतिश ने फ्रेंच और पॉलिटिकल साइंस में दोहरी बैचलर ऑफ आर्ट्स की डिग्री ली है। वह टाइम पत्रिका के लिए स्वतंत्र पत्रकार के तौर पर काम करते हैं।

एक क्लिक में जानें अपने लोकसभा क्षेत्र के जुड़े नेता के बारे में सबकुछ

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+