WhatsApp के तीन नए फीचर जानकर हो जाएंगे खुश, अब पहले से बेहतर होगी चैटिंग
नई दिल्ली। दुनियाभर में वॉट्सऐप इस्तेमाल करने वाले लोगों के लिए खुशखबरी है। अब इस मैसेजिंग ऐप पर चैटिंग करने का मजा दोगुना होने वाला है। दरअसल वॉट्सऐप ने नया ऐंड्रॉयड बीटा वर्जन 2.20.14 टेस्टर्स के लिए रोलआउट करना शुरू कर दिया है। इस अपडेट में आपको तीन नए फीचर देखने को मिलेंगे। इन्हें जल्द ही सभी यूजर्स के लिए स्टेबल अपडेट में दिया जा सकता है। वॉट्सऐप अपडेट्स और नए फीचर्स को मॉनीटर करने वाले WABetaInfo ने नए फीचर्स से जुड़ी जानकारी बताई है।

एनिमेटेड स्टिकर्स फीचर
रिपोर्ट के अनुसार इन तीन नए फीचर में एनिमेटेड स्टिकर्स फीचर को और बेहतर किया जा रहा है। डिलीट मेसैजिस फीचर और अकाउंट ट्रांसफर फीचर पर भी काम हो रहा है। हाल ही में वॉट्सऐप ने iOS यूजर्स के लिए एक नया फीचर दिया है। नए फीचर में स्टिकर्स फेसबुक जैसे होंगे। ये फीचर लाइट और डार्क दोनों थीम में होंगे लेकिन ये किस तारीख तक आएगा, इस बारे में कंपनी ने अभी कुछ नहीं कहा है।
वॉट्सऐप ने एनिमेटेड स्टिकर्स को अलग से दिखाने के लिए इनपर छोटा सा प्ले आइकन बना दिया है, जिससे एनिमेटेड और नॉन-एनिमेटेड स्टिकर्स को अलग से समझा जा सकेगा।

डिलीट मैसेज फीचर
दूसरा फीचर होगा डिलीट मैसेज फीचर, जिसपर अभी काम चल रहा है। बीते साल भी ये बात आई थी कि कंपनी इस फीचर पर काम कर रही है। इसमें एक ऑप्शन आएगा जिससे पता चलेगा कि फीचर ऑन है या ऑफ। इस नए फीचर में एडमिन चुन सकेंगे कि किसी मैसेज को कितनी देर बाद ऑटोमैटिकली डिलीट करना है। इससे पहले ये पता चला था कि डिलीट मैसेज ऑप्शन ग्रुप सेटिंग्स में दिखाई देगा। साथ ही इसमें एडिट ग्रुप इंफो, सेंड मैसेज और एडिट ग्रुप एडमिन्स जैसे ऑप्शन होंगे।

अकाउंट ट्रांसफर फीचर
वॉट्सऐप तीसरे नए अकाउंट ट्रांसफर फीचर पर भी काम कर रहा है। इसकी सहायता से नए डिवाइस पर वॉट्सऐप अकाउंट ट्रांसफर करना आसान हो जाएगा। जो फिलहाल उतना आसान नहीं है। बता दें वॉट्सएप के यूजर्स दुनियाभर में लगातार बढ़ते जा रहे हैं। यूजर्स को संतुष्ट करने के लिए कंपनी भी हमेशा नए फीचर्स पर काम करती रहती है। जिससे लोगों को चैटिंग करने में कोई परेशानी ना हो। अब इस ऐप का इस्तेमाल स्कूल से लेकर ऑफिस तक में होता है। जिससे इसकी लोकप्रियता बढ़ती जा रही है।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Bengaluru Metro Pink Line: मेट्रो पिंक लाइन का शुरू हो रहा ट्रायल, जानें रूट और कब यात्री कर सकेंगे सवारी? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications