चाय की चौपाल से 7 RCR पहुंचेंगे मोदी, जानिए कैसे?

tea vander
नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी अपने पीएम उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी की छवि को चाय की चुस्कियों से चमकाने में जुटी हुई है। मोदी फॉर पीएम के नारे लगाने वाली भाजपा ने अब चाय की राजनीति शुरु कर दी है। चाय की चौापाल से मोदी 7 आरसीआर पहुंचने में जुटे है। बचपन में ट्रेन में चाय बेचने के अपने बयान को लेकर विरोधियों के निशाने पर आए मोदी ने अब इसी चाय को अपना हथियार बना लिया है।

भाजपा के चुनावी अभियान 'चाय पर चर्चा' के जरिए पार्टी देश के विभिन्न क्षेत्रों में 'चाय चौपाल' कार्यक्रम का आयोजन करने में जुट गई है। इस अभियान के जरिए चाय स्टाल लगाकर या पहले से चल रहे चाय स्टालों से लोगों से उनके सरोकार के बारे में चर्चा करने और पार्टी के संदेश को पहुंचाने की पहल की जा रही है। 1 फऱवरी से इस अभियान की शुरुआत गुजरात से होने वाली है।

नरेंद्र मोदी के इस नए पोल कैंपेन 'चाय पे चर्चा' के तहत भाजपा के लोग देश के 300 संसदीय क्षेत्रों में जनता से सियासत पर बातचीत करेंगे। इस अभियन को हाईटेक बनाया गया है। चाय पे चर्चा नाम के इस हाई-टेक्नॉलजी कैंपेन को मोदी खुद भी संबोधित करेंगे। लोगों की समस्याएं सुनेंगे और उनके सवालों के जवाब भी देंगे। इसे 1,000 टी स्टॉल्स पर लाइव ब्रॉडकास्ट किया जाएगा। चाय़ के चौपाल पर दो घंटे के सेशन में मोदी 25-30 मिनट का भाषण देंगे, 45 मिनट तक संसदीय क्षेत्रों से जुड़े या नीतिगत मुद्दों पर सुझाव सुनेंगे और अगले 45 मिनट में लोगों के सवालों के जवाब देंगे।

भाजपा के इस हाईटेक अभियान में डीटीएच ब्रॉडकास्ट, हाई-स्पीड इंटरनेट और सैटेलाइट अप-लिंक शामिल हैं। चाय पे चर्चा अभियान में ज्यादातर जगहों पर वेबकैम और हाई-स्पीड इंटरनेट डोंगल्स के जरिए मोदी से लोगों की बातचीत कराई जाएगी। मोदी के इस पूरे कैंपेन को मोदी की ऑफिशल वेबसाइट पर भी वेबकास्ट किया जाएगा। कुछ सेशंस में मोदी लोगों से एजुकेशन, हेल्थकेयर या ट्रांसपोर्टेशन जैसे मुद्दों पर लोगों से सुझाव भी मांगेंगे। इस अभियान का प्रचार सोशल मीडिया पर जोरों-शोरों से किया जा रहा है। मोदी के इस टी-स्टॉल प्रचार अभियान को लेकर चाय कपंनियां भी काफी उत्साहित है। उनके लिए तो मोदी की ये चाय की चौपाल बुस्टर डोल साबित हुई है। अंग्रेजी अखबार के इकॉनोमिक्स टाइम्स के मुताबिक चाय कंपनियों की कमाई में बढ़ोतरी हुई है। चाय की ब्रिकी साल 2012 में 55 मिलियन से बढ़कर साल 2013 में 1180 मिलियन हो गई।

वहीं चाय वेंडर भी मोदी के इस चाय की चौपाल अभियान से काफी खुश है। भाजपा के अब तक के कार्यक्रम के मुताबिक चाय पे चर्चा अभियान के द्वारा मोदी हर हफ्ते 2 लाख से ज्यादा लोगों से चर्चा करेंगे। मोदी के साथ-साथ इस चाय की चुस्की में पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह, राज्यसभा में विपक्ष के नेता अरुण जेटली मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुधंरा राजे समेत तमाम बड़े नेता शामिल होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+